फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Newly appointed PM Liz Truss holds first cabinet meeting at 10 Downing Street in London

Liz Truss: नव-नियुक्त पीएम लिज ट्रस ने की पहली कैबिनेट बैठक, सुएला ब्रेवरमैन समेत इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी

Wed, 07 Sep 2022 05:53 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 07 Sep 2022 05:53 PM IST
सार

ब्रिटेन की नई पीएम लिज ट्रस ने अपने मंत्रिमंडल का गठन जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए किया है। उन्होंने अपने मंत्रिमंडल में अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले सांसदों को जगह दी है। लिज ने अपनी कैबिनेट में भारत के गोवा मूल की सुएला ब्रेवरमैन को शामिल कर उन्हें गृह मंत्री का पद सौंपा है।

विज्ञापन
Newly appointed PM Liz Truss holds first cabinet meeting at 10 Downing Street in London
लिज ट्रस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने पद संभालने और अपने मंत्रिमंडल के गठन के बाद आज यानी बुधवार को राजधानी लंदन में स्थित 10 डाउनिंग स्ट्रीट में पहली कैबिनेट बैठक की। बैठक के बाद वह पहली बार हाउस ऑफ कॉमन्स में प्रधानमंत्री के रूप में सवालों के जवाब देंगी। इससे पहले उन्होंने मंगलवार को पद संभालने के बाद अपने कैबिनेट का गठन किया। पद संभालने के बाद उन्होंने वादा किया कि वह देश को मंदी, ऊर्जा संकट, मुद्रास्फीति जैसे तूफानों से बाहर निकालेंगी। 

विज्ञापन


सुएला ब्रेवरमैन बनीं ब्रिटेन की गृह मंत्री
ब्रिटेन की नई पीएम लिज ट्रस ने अपने मंत्रिमंडल का गठन जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए किया है। उन्होंने अपने मंत्रिमंडल में अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले सांसदों को जगह दी है। लिज ने अपनी कैबिनेट में भारत के गोवा मूल की सुएला ब्रेवरमैन को शामिल कर उन्हें गृह मंत्री का पद सौंपा है। सुएला अब तक अटार्नी जनरल थीं। 
विज्ञापन


भारतीय मूल के इस सांसद को भी मिली मंत्रिमंडल में जगह
सुएला ब्रेवरमैन के अलावा एक अन्य सांसद जोकि भारतीय मूल के हैं, को भी लिज ने अपनी कैबिनेट में शामिल किया है। भारतीय मूल के आलोक शर्मा ट्रस की कैबिनेट में सीओपी26 के अध्यक्ष के तौर पर जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में काम करेंगे। गौरतलब है कि शर्मा का जन्म भारत के आगरा में हुआ था। ट्रस ने अपने मंत्रिमंडल में रक्षा मंत्री के पद पर बेन वालेस को दोबारा नियुक्त किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंजरवेटिव पार्टी की नेता लिज ट्रस ने मंगलवार को बैरिस्टर (अधिवक्ता/वकील) सुएला ब्रेवरमैन को गृहमंत्री नियुक्त करने के अलावा अपनी कैबिनेट में पूर्व में शिक्षा मंत्री रहे जेम्स क्लेवरली को अब विदेश मंत्रालय का जिम्मा दिया है। विंडी मोर्टन को चीफ व्हिप बना दिया गया है। क्वासी क्वारटेंग को वित्त मंत्री बनाया गया है। थेरेसे कॉफे स्वास्थ्य मंत्री और उपप्रधानमंत्री भी हैं।

कौन हैं सुएला ब्रेवरमैन, पहले भी ब्रिटेन सरकार में थीं कार्यरत
सुएला ब्रिटेन सरकार में पहले भी कई पदों पर काम कर चुकी हैं। 42 वर्षीय सुएला ब्रेवरमैन बोरिस जॉनसन के नेतृत्व वाली सरकार में अटॉर्नी जनरल के पद पर काम कर रही थीं। अब लिज ट्रस ने भी उनको नई सरकार की शीर्ष टीम में शामिल किया है। ब्रेवरमैन के अलावा भारतीय मूल की प्रीति पटेल पर भी बड़े पद को लेकर फैसला किया जाना है।

ब्रिटेन का गृहमंत्री नियुक्त किए जाने के करीब पांच घंटे पहले सुएला ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट के माध्यम से लिज ट्रस को कंजरवेटिव पार्टी का नेता चुने जाने और प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी थी। इस ट्वीट में उन्होंने लिज ट्रस और महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की फोटो भी शेयर की थी। 

ब्रेवरमैन ने जुलाई में अपने एक राजनीतिक अभियान के लॉन्च वीडियो में अपने माता-पिता के बारे में कहा था कि वे ब्रिटेन से प्यार करते थे। उन्हें यहां आशा दिखाई दी थी।उन्हें यहां सुरक्षा मिली। इस देश ने उन्हें मौका दिया है। मुझे लगता है कि मेरी पृष्ठभूमि वास्तव में राजनीति के प्रति मेरे दृष्टिकोण से सूचित है।

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से लॉ में डिग्री प्राप्त की
सुएला ब्रेवरमैन ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से लॉ में डिग्री प्राप्त की है। सुएला ने 2018 में रायल ब्रेवरमैन से शादी की। ब्रेवरमैन बौद्ध धर्म से ताल्लुक रखती हैं। सुएला नियमित रूप से लंदन बौद्ध केंद्र में जातीं हैं और उन्होंने भगवान बुद्ध के कथनों के धम्मपद ग्रंथ पर संसद में पद की शपथ ली।


सुएला ब्रेवरमैन इससे पहले कई बार लिज ट्रस की जमकर प्रशंसा की थी। चुनाव परिणाम आने से पहले सुएला ने एक बयान में कहा कि लिज ट्रस अब पीएम बनने के लिए तैयार हैं। वो काफी अनुभवी हैं। देश में विकास तेजी होगा। हम स्थिरता को तत्काल तेजी से दूर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed