{"_id":"61b1db65cdb46e5c7c6d6d25","slug":"new-zealand-to-ban-smoking-for-next-generation-in-bid-to-outlaw-habit-by-2025","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड: अगली पीढ़ी को स्वस्थ रखने के लिए नई कवायद, 2025 तक धूम्रपान मुक्त होगा देश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
न्यूजीलैंड: अगली पीढ़ी को स्वस्थ रखने के लिए नई कवायद, 2025 तक धूम्रपान मुक्त होगा देश
Thu, 09 Dec 2021 04:03 PM IST
प्रशांत कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Thu, 09 Dec 2021 04:03 PM IST
सार
धूम्रपान से होने वाली मौतों को लेकर कई बार सवाल खड़े किए गए हैं। लोगों ने सरकार से तत्काल प्रभाव से धूम्रपान पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए न्यूजीलैंड सरकार 2025 तक धूम्रपान मुक्त देश करने का एलान किया है।
विज्ञापन
स्मोकिंग
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूजीलैंड अगले चार साल में धूम्रपान पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा देगा। अगली पीढ़ी को ध्यान में रखकर सरकार यह फैसला करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हर दिन 50 लाख लोगों की आबादी में से पांच लाख लोग धूम्रपान करते हैं। हर साल 4500 लोगों की मौत होती है। देश की स्वास्थ्य मंत्री डॉ. आयशा वेरल का कहना है कि इसलिए 2025 तक देश को धूम्रपान मुक्त करने के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए तेजी से कदम उठाना जरूरी है।
विज्ञापन
धूम्रपान से होने वाली मौतों को लेकर कई बार सवाल खड़े किए गए हैं। लोगों ने सरकार से तत्काल प्रभाव से धूम्रपान पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए न्यूजीलैंड सरकार 2025 तक धूम्रपान मुक्त देश करने का एलान किया है।
विज्ञापन
सरकार के साल दर साल धूम्रपान की उम्र बढ़ाने का मतलब है कि सैद्धांतिक रूप में कानून के प्रभावी होने 65 साल बाद खरीददार उसी शर्त पर सिगरेट खरीद सकेगा जब वह साबित कर सके कि उसकी उम्र कम से कम 80 साल की है। अधिकारियों को उम्मीद है कि व्यावहारिक रूप से इससे दशकों पहले ही देश में धूम्रपान खत्म हो जाएगा। यह योजना न्यूजीलैंड के 5 फीसदी से कम धूम्रपान करने वालों को लक्षित करती है।
विज्ञापन
नए कानून में खुदरा विक्रेताओं को समायोजित करने में मदद करने के लिए भी समय के साथ बदलाव करने की योजना है। योजना के अन्य हिस्सों में बहुत कम निकोटीन के स्तर वाले तंबाकू उत्पादों की बिक्री की अनुमति शामिल है। इसमें विक्रेताओं के स्टोर्स की संख्या घटाने का प्रावधान भी शामिल है।
प्रतिबंधों की शुरुआत वर्ष 2024 से की जाएगी
न्यूजीलैंड में 14 वर्ष या उससे कम उम्र के किसी भी शख्स को 2027 से सिगरेट खरीदने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सरकार द्वारा इन प्रतिबंधों की शुरुआत वर्ष 2024 से की जाएगी। प्रतिबंधों को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। इसकी शुरुआत सिगरेट और तंबाकू बेचने वाले आधिकारिक दुकानदारों को कम करने से की जाएगी। इसके बाद 2025 में निकोटिन की जरुरतों कम किया जाएगा और वर्ष 2027 तक देश को तंबाकू मुक्त बनाया जाएगा।