फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lankan Tamil Muslim behind New Zealand shopping mall attack

न्यूजीलैंड : शॉपिंग मॉल में सात लोगों को चाकू घोंपने वाला श्रीलंकाई मूल का आतंकी था, पुलिस ने मार गिराया

Sat, 04 Sep 2021 09:15 PM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन/ कोलंबो 
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन/ कोलंबो  Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 04 Sep 2021 09:15 PM IST
सार

  • यह हमलावर बीते 10 वर्ष से न्यूजीलैंड में रह रहा था और आतंकी संगठन आईएसआईएस की विचारधारा का समर्थक था
  • हमलावर को उसके द्वारा निर्दोष देशवासियों पर हमला करने के 60 सेकंड के भीतर पुलिस ने उसे मार गिराया

विज्ञापन
Sri Lankan Tamil Muslim behind New Zealand shopping mall attack
न्यूजीलैंड के ऑकलैंड स्थित सुपरमार्केट में हुई घटना। - फोटो : Social Media

विस्तार

न्यूजीलैंड के ऑकलैंड के एक शॉपिंग मॉल में शुक्रवार को सात लोगों को चाकू से गोदकर घायल करने वाले श्रीलंकाई मूल के आतंकी को पुलिस ने मार गिराया। प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्नर्ड ने इसे आतंकी हमला बताया था। मारे गए आतंकी की पहचान शनिवार को श्रीलंका पुलिस ने अहमद आथिल सम्सुद्दीन के रूप में की है।

विज्ञापन


श्रीलंका पुलिस के अनुसार मारा गया आतंकी 32 साल का तमिल मुस्लिम था। वह देश के पूर्वोत्तर प्रांत के कथांकुडी शहर में रहता था। यह इलाका श्रीलंका में मुस्लिम कट्टरवाद का केंद्र बनता जा रहा है। उसने न्यूजीलैंड के शॉपिंग मॉल में सात लोगों को चाकू घोंपकर घायल कर दिया था। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई गई है। 
विज्ञापन


आईएसआईएस की विचारधारा का समर्थक श्रीलंकाई मूल का था हमलावर
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने बताया कि यह हमलावर बीते 10 वर्ष से न्यूजीलैंड में रह रहा था और आतंकी संगठन आईएसआईएस की विचारधारा का समर्थक था। उन्होंने बताया कि सरकार उसकी गतिविधियों पर लंबे समय से नजर रख रही थी। शुक्रवार को उसके द्वारा निर्दोष देशवासियों पर हमला करने के 60 सेकंड के भीतर पुलिस ने उसे मार गिराया। हमले में घायल सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें तीन की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हमलावर शुक्रवार दोपहर करीब 2:40 बजे किया गया था। शॉपिंग मॉल न्यू सुपर मार्केट में जब हमलावर घुसा तो उसे लगा कि वह कुछ खरीददारी के लिए गया है, लेकिन उसने वहां रखा चाकू उठाया और लोगों पर हमला शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर जोर-जोर से अल्लाहू अकबर बोल रहा था।


2019 में श्रीलंका में हुआ था ईस्टर संडे पर हमला, 270 लोग मारे गए थे
बता दें, श्रीलंका में भी 2019 में ईस्टर संडे के मौके पर बड़े आतंकी हमले हुए थे। इनमें 270 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें 11 भारतीय थे। इस हमले के तार भी कथांकुडी से जुड़े थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed