फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New Zealand PM Jacinda Ardern said continue to cooperate with China

New Zealand: न्यूजीलैंड की पीएम ने कहा- चीन से गहरे मतभेद, लेकिन उसे दरकिनार नहीं कर सकते

Tue, 02 Aug 2022 12:49 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वेलिंगटन।
एजेंसी, वेलिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 02 Aug 2022 12:49 AM IST
सार

आंशिक रूप से चीन-सोलोमन द्वीप समूह के बीच साल की शुरुआत में एक सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर के बाद उपजे तनाव पर न्यूजीलैंड ने सख्त रुख किया है, वहीं उसने माना कि वह व्यापार के लिए चीन पर निर्भर है। 

विज्ञापन
New Zealand PM Jacinda Ardern said continue to cooperate with China
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न। - फोटो : ट्विटर

विस्तार

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने सोमवार को कहा कि यद्यपि चीन को लेकर हमारे गहरे मतभेद हैं और वह अपने हितों को लेकर अधिक मुखर हो जाता है, लेकिन इसके बावजूद दोनों देशों के साझा हित हैं, जिन पर दोनों देशों को सहयोग करना चाहिए।

विज्ञापन


आंशिक रूप से चीन-सोलोमन द्वीप समूह के बीच साल की शुरुआत में एक सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर के बाद उपजे तनाव पर न्यूजीलैंड ने सख्त रुख किया है, वहीं उसने माना कि वह व्यापार के लिए चीन पर निर्भर है। जैसिंडा ने कहा, हम उन दृष्टिकोणों व नतीजों की भी वकालत करेंगे जो न्यूजीलैंड के हितों और मूल्यों को दर्शाते हैं। हम उन मुद्दों पर बात करेंगे, जिन पर बात नहीं हो रही है। गहरे मतभेद के बावजूद हम चीन को दरकिनार भी नहीं कर सकते। बता दें, न्यूजीलैंड ने लगातार आर्थिक दबाव, मानवाधिकार हनन और शिनजियांग में उइगरों से दुर्व्यवहार समेत कई मुद्दों पर न्यूजीलैंड चीन के खिलाफ है।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड से रिश्ते बढ़ाएगा अमेरिका
प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी सेना के कमांडर ने कहा कि अमेरिका न्यूजीलैंड के साथ अपने रिश्तों को बढ़ाना और मजबूत करना चाहता है। अमेरिका हिंद-प्रशांत कमान के कमांडर एडमिरल जॉन एक्विलिनो की वेलिंगटन यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब अमेरिका प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती महत्वाकांक्षाओं से  चिंतित है। एक्विलिनो ने कहा, हमारी साझेदारी बहुत गहरी है। हम दोनों शांति और समृद्धि के लिए साथ मिल कर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed