{"_id":"5c6d0b47bdec22738d0b6cc6","slug":"new-zealand-parliament-passed-a-motion-condemning-the-terror-attack-in-pulwama","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड की संसद में पुलवामा हमले के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
न्यूजीलैंड की संसद में पुलवामा हमले के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित
Wed, 20 Feb 2019 01:39 PM IST
Shilpa Thakur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Wed, 20 Feb 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
न्यूजीलैंड की संसद
- फोटो : social media
न्यूजीलैंड की संसद ने बुधवार को पुलवामा आतंकी हमले के खिलाफ निंदा प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया है। ये प्रस्ताव विदेश मंत्री और उपप्रधानमंत्री विंस्टन पीटर्स लेकर आए थे।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
संसद में पीटर्स ने कहा, "मैं इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाता हूं, यह सदन भारतीय सीआरपीएफ पर 14 फरवरी को हुए आतंकवादी हमले की निंदा करता है, जिसमें जीवन का बड़ा नुकसान हुआ। हम भारत सरकार के प्रति समन्वय व्यक्त करते हैं। साथ ही जो लोग इससे प्रभावित हुए हैं उनके प्रति अपनी सहानुभूति प्रदान करते हैं।"New Zealand Parliament today unanimously passed a motion moved by Foreign Minister and Deputy Prime Minister Winston Peters condemning the terror attack on India's Central Reserve Police Force (CRPF) in Jammu & Kashmir's Pulwama on February 14. pic.twitter.com/kA66AMaAxw
— ANI (@ANI) February 20, 2019
बता दें 14 फरवीर को जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमला किया था जिसमें 40 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे।
हमले का बाद दुनिया के कई देश भारत के समर्थन में उतरे हैं। पूरा अंतरराष्ट्रीय समुदाय भारत के साथ है। फ्रांस, अमेरिका, जर्मनी समेत कई देशों ने जवानों के शहीद होने पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। सभी का कहना है कि आतंक के खिलाफ लड़ाई में वह भारत के साथ हैं।
आतंकी हमले के जिम्मेदार जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने के लिए फ्रांस भी आगे आया है। फ्रांस ने निर्णय लिया है कि जल्द ही वह मसूद अजहर को प्रतिबंधित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव भेजेगा। ऐसा चौथी बार होगा जब फ्रांस इस तरह का कोई प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र के पास लेकर जाएगा।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी मंगलवार को पुलवामा आतंकी हमले को भयावह करार दिया है। ट्रंप ने कहा कि वह इस मामले में रिपोर्ट देख रहे हैं और जल्द ही बयान जारी करेंगे।
ट्रंप ने व्हाइट हाउस के अपने दफ्तर में मीडिया से कहा कि दक्षिण एशिया के दोनों देश अगर साथ आएं तो बहुत अच्छा होगा। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, "मैंने देखा, मुझे इसपर बहुत सी रिपोर्ट मिली है। हम इस मामले में सही समय पर बयान देंगे।"
ट्रंप ने कहा, "वो (आतंकी हमला) एक भयानक स्थिति थी। हमें रिपोर्ट मिल रही हैं। हम इसपर बयान देंगे।" इस हमले पर अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन भी कह चुके हैं कि अमेरिका आतंक के खिलाफ भारत के साथ खड़ा है और भारत को आत्मरक्षा का पूरा अधिकार है।