फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New Zealand mosque attack, Extremist gets custody till April 5

न्यूजीलैंड मस्जिद हमला: कोर्ट ने संदिग्ध आरोपी को 5 अप्रैल तक हिरासत में भेजा

Sat, 16 Mar 2019 08:58 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, वेलिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, वेलिंगटन Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 16 Mar 2019 08:58 AM IST
विज्ञापन
New Zealand mosque attack, Extremist gets custody till April 5
संदिग्ध हमलावर - फोटो : Stuff
क्राइस्टचर्च शहर की दो मस्जिदों में हुए आतंकी हमलों में गिरफ्तार संदिग्ध को न्यूजीलैंड की अदालत ने 5 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इस हमले में 49 लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
विज्ञापन


इस हमले में 9 भारतीय भी लापता हैं। हमले के समय मस्जिद में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कुछ सदस्य भी मौजूद थे जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

हमलावर की पहचान ब्रेंटन टैरैंट के रूप में हुऊ है जो ऑस्ट्रेलिया में पैदा हुआ है। उसने गुरुवार रात को फेसबुक पर पोस्ट के जरिए इस हमले के बारे में जानकारी दी थी। अपनी मंशा को उसने 37 पेजों के एक मैनिफेस्टो के जरिए जाहिर किया था। 
विज्ञापन


इस मैनिफेस्टो को उसने द ग्रेट रिप्लेसमेंट यानी महान बदलाव का नाम दिया है। इसे मैसेज बोर्ड वेबसाइट पर पोस्ट किया गया था। उसने खुद को एक साधारण श्वेत शख्स बताया है जिसका जन्म एक कम आय वाले परिवार में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने पुष्टि की थी कि न्यूजीलैंड की हिरासत में मौजूद वह शख्स ऑस्ट्रेलिया का नागरिक है। मॉरिसन ने कहा कि वह शख्स 'दक्षिणपंथी आतंकवादी' है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई प्रशासन जांच में न्यूज़ीलैंड का सहयोग करेगा। वीडियो में दिख रहे शख्स ने लाइव स्ट्रीम के लिए हेलमेट वाले कैमरे का इस्तेमाल किया है। इस पूरी घटना का वीडियो फेसबुक पर प्रसारित हुआ है जिसमें लोगों को चुन-चुनकर गोली मारी जा रही है।


हमलावर ने कार से जाने और मस्जिद में हमला करने और मस्जिद से बाहर निकलने का पूरा वीडियो लाइव प्रसारित किया है। हमलावर की कार में 1992-95 के बीच हुए बोस्निया युद्ध के दौरान सर्बियाई राष्ट्रवादी अर्धसैनिक बलों की इकाई चेतनिक्स का मार्चिंग एंथम बज रहा है। यह गीत बोस्नियाई सर्ब नेता राडोवन केराडजिच की प्रशंसा कर रहा है। केराडजिच को नरसंहार और युद्ध अपराध का दोषी ठहराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed