{"_id":"614d26d78ebc3e4af03064d4","slug":"new-zealand-men-caught-with-kfc-takeaway-in-car-trunk-arrested-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड: कोरोना लॉकडाउन के बीच कार में ले जा रहे थे केएफसी से पैक किया भोजन, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
न्यूजीलैंड: कोरोना लॉकडाउन के बीच कार में ले जा रहे थे केएफसी से पैक किया भोजन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Fri, 24 Sep 2021 07:06 AM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 24 Sep 2021 07:06 AM IST
सार
फास्ट फूड चेन केंटकी फ्राइड चिकन (केएफसी) के दुनिया भर में काफी प्रशंसक हैं। लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि फास्ट फूड के लिए किसी का प्यार इतना चरम पर होगा कि लोग लॉकडाउन में इसकी तस्करी करने की कोशिश कर सकते हैं?
विज्ञापन
केएफसी बर्गर (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : KFC
विस्तार
कोरोना का खतरा दुनिया के कई देशों में अब भी बरकरार है। न्यूजीलैंड में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए अभी भी लॉकडाउन लगा हुआ है। इसी बीच न्यूजीलैंड पुलिस ने दो ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो अपनी कार की डिक्की में बड़ी मात्रा में केएफसी से पैक किया हुआ भोजन लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि फास्ट फूड चेन केंटकी फ्राइड चिकन (केएफसी) के दुनिया भर में काफी प्रशंसक हैं। लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि फास्ट फूड के लिए किसी का प्यार इतना चरम पर होगा कि लोग लॉकडाउन में इसकी तस्करी करने की कोशिश कर सकते हैं? तो इसका जवाब है हां, केएफसी के उत्साही प्रेमी रेस्तरां से अपने पसंदीदा डिश को लाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। न्यूजीलैंड में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनकी कार की डिक्की में बड़ी मात्रा में केएफसी से पैक किया हुआ भोजन था।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अधिकारियों ने ऑकलैंड की दक्षिणी सीमाओं के पास एक संदिग्ध वाहन को देखा था। जिसमें दो लोग कार की डिक्की में 73.85 लाख रुपये (एक लाख डॉलर) नकद और केएफसी से पैक किया हुआ भोजन के साथ ऑकलैंड जाने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता ने कहा, 'अधिकारियों ने एक संदिग्ध वाहन को बजरी वाली सड़क पर यात्रा करते देखा, पुलिस की गाड़ी को देखकर वाहन ने यू-टर्न ले लिया। वह पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था।' उन्होंने कहा, 'वाहन की तलाशी ली गई तो पुलिस को नकदी के साथ बड़ी मात्रा में केएफसी से पैक किया हुआ भोजन मिला।' जिसके बाद दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में उन्हें अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि उन्हें छह महीने की कैद या तीन लाख रुपये (4,000 डॉलर) तक का जुर्माना हो सकता है।