फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New Zealand: Hot air balloon accident leaving 11 people injured news in Hindi

न्यूजीलैंड: उतरने के दौरान दुर्घटना का शिकार हुआ हॉट एयर बलून, 11 लोग घायल हुए

Fri, 09 Jul 2021 04:30 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, वेलिंग्टन
पीटीआई, वेलिंग्टन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 09 Jul 2021 04:30 PM IST
सार

न्यूजीलैंड में हॉट एयर बलून से सैर करने गए 11 लोगों की सांसें तब हलक में लटक गईं जब उतरने के दौरान यह बलून अचानत तेज चली हवांओं में फंस गया। 

विज्ञापन
New Zealand: Hot air balloon accident leaving 11 people injured news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

न्यूजीलैंड में शुक्रवार को एक हॉट एयर बलून जमीन पर उतरने के दौरान हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में, बलून में सवार सभी 11 लोग घायल हो गए जिनमें से दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


कंपनी 'सनराइज बलूंस' की ओर से बताया गया कि एयर बलून क्वीन्सटाउन के नजदीक एक घंटे तक उड़ान भरता रहा। सुबह दस बजे से ठीक पहले जब पायलट ने इसे निजी हवाईपट्टी पर उतारने की कोशिश की तब तक हवा की गति सामान्य थी।
विज्ञापन


कंपनी ने एक बयान में कहा, 'जमीन पर उतरते वक्त बलून अचानक चली तेज हवाओं में फंस गया और जिस बास्केट में यात्री सवार थे वह जमीन से टकरा गई।' गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को हेलिकॉप्टर के जरिए दुनेदिन अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अस्पताल में पायलट और आठ अन्य यात्रियों की मामूली चोटों का इलाज करके उन्हें जाने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed