{"_id":"5db134478ebc3e93bc19b894","slug":"new-zealand-fire-broke-out-in-auckland-firefighting-effort-enters-day-three-smoke-seen-up-to-10-km","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड: ऑकलैंड की इमारत में भीषण आग, कोई हताहत नहीं, दस किलोमीटर दूर तक देखा गया धुआं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
न्यूजीलैंड: ऑकलैंड की इमारत में भीषण आग, कोई हताहत नहीं, दस किलोमीटर दूर तक देखा गया धुआं
Thu, 24 Oct 2019 10:49 AM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 24 Oct 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
ऑकलैंड शहर की इमारत में लगी भीषण आग
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड के सबसे बड़े ऑकलैंड शहर में मंगलवार देर रात कनवेंशन सेंटर की इमारत में भीषण आग लग गई। इससे मची अफरातफरी के दौरान करीब एक हजार से ज्यादा लोगों को आग की चपेट में आई इमाारतों से बाहर निकाला गया। इस आग से उठा दमघोंटू धुआं करीब 48 घंटे तक लोगों को परेशान करता रहा।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग का धुआं करीब 10 किमी के इलाके में दिखाई दिया। आग की चपेट में स्काईसिटी मनोरंजन केंद्र, होटल, कसीनो और कई अन्य रेस्तरां आए हैं। घटना में किसी के हताहत होने की खबर फिलहाल नहीं है। जब आग लगी, तब कई लोग रेस्तरां में खाना खा रहे थे।
विज्ञापन
वहीं मनोरंजन केंद्र के अधिकारियों के मुताबिक आग मंगलवार देर रात लगी। उसके बाद यह फैलती गई। घटना के बाद पुलिस ने आसपास का यातायात रोक दिया गया था। इससे सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। केवल आपातकालीन सेवा के वाहनों को घटना स्थल के पास आने की इजाजत दी गई थी।
विज्ञापन
दमकल विभाग की 25 से ज्यादा गाड़ियां आग बुझा रही थीं। कनवेंशन सेंटर के कुछ हिस्से में निर्माण कार्य भी चल रहा था, जो आग से जल गया। ऑकलैंड के मेयर फिल गोल्फ ने बताया कि कनवेंशन सेंटर में 2021 में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग संगठन (एपेक) की बैठक होने वाली थी। अब यह बैठक किसी और स्थान पर होगी।