{"_id":"5ebe1d2a8ebc3e904359ef06","slug":"new-zealand-curb-lockdown-after-51-days-residents-queued-from-midnight-at-barber-shops-and-salons","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड में 51 दिन बाद हटा लॉकडाउन, आधी रात को सैलून में उमड़ी बाल कटाने वालों की भीड़","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
न्यूजीलैंड में 51 दिन बाद हटा लॉकडाउन, आधी रात को सैलून में उमड़ी बाल कटाने वालों की भीड़
Fri, 15 May 2020 10:13 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 15 May 2020 10:13 AM IST
सार
- न्यूजीलैंड में 51 दिनों से जारी लॉकडाउन को खत्म कर दिया गया।
- एक स्थान पर 10 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी लगाई गई है।
- प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न का कहना है कि वायरस की वजह से सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण आर्थिक स्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लॉकडाउन खुलते ही बाल कटवाने पहुंचे लोग
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूजीलैंड में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। इससे पहले बुधवार को आधी रात को 51 दिनों से जारी लॉकडाउन को खत्म कर दिया गया है। जिसके बाद लोग वेलिंगटन, क्राइस्टचर्च सहित कई शहरों में हेयर सैलून पर पहुंच गए।
विज्ञापन
सरकार ने लोगों से आग्रह किया है कि देश में मॉल, दुकानें और रेस्तरां खोले जा रहे हैं लेकिन उन्हें सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। एक स्थान पर 10 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी लगाई गई है। प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न का कहना है कि वायरस की वजह से सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण आर्थिक स्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
अर्डर्न ने कहा, 'न्यूजीलैंड में शीतकाल काफी मुश्किलों भरा होने वाला है लेकिन हर शीत ऋतु के बाद वसंत आता है और यदि हम सही फैसला लेते हैं तो हम देश के नागरिकों को वापस काम पर ले जा सकते हैं। एक बार फिर से हमारी अर्थव्यवस्था तेजी से रफ्तार पकड़ेगी।' बता दें कि न्यूजीलैंड कोरोना को काबू रखने में काफी हद तक कामयाब रहा है। यहां कोविड-19 संक्रमण के 1497 मामले सामने आए जबकि 21 लोगों की मौत हुई।
विज्ञापन
इसी तरह ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले राज्य विक्टोरिया ने मंगलवार से धार्मिक समारोह और सामुदायिक खेलों पर लगाए गए प्रतिबंधों में ढील देने का एलान किया है। वहीं, फ्रांस में भी आठ सप्ताह बाद सोमवार से गैर आवश्यक वस्तुओं की दुकानें, कारखाने और अन्य व्यवसाय फिर से खुल गए।
ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत के प्रधानमंत्री डेनियल एंड्रयूज ने कहा, ‘दी गई छूट का मतलब यह कतई नहीं है कि हम अनियंत्रित हो जाएं। हमें अपने सामान्य ज्ञान का उपयोग करना होगा।’ सबसे अधिक आबादी वाले न्यू साउथ वेल्स और क्वींसलैंड में सोमवार से स्कूलों में कक्षाएं शुरू की गईं।