फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New York: Rare Nike running shoes sold at record 3 crore at auction

47 साल पुराना नाइकी का फ्लैट मून शू रिकॉर्ड 3 करोड़ में हुआ नीलाम

Thu, 25 Jul 2019 01:02 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 25 Jul 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
New York: Rare Nike running shoes sold at record 3 crore at auction
nike shoes (फाइल फोटो) - फोटो : social media

न्यूयॉर्क के सोथबी ऑक्शन हाउस में जूतों की नीलामी के कार्यक्रम में नाइकी के को-फाउंडर बिल बर्मन द्वारा डिजाइन किए गए एक जोड़ी ट्रेनर जूते रिकॉर्ड 3.06 करोड़ रुपए में नीलाम हुआ। न्यूयॉर्क में एडिडास से लेकर एयर जार्डन कंपनियों के 100 जोड़ी जूते नीलामी के लिए रखे गए थे। इसमें नाइकी का यह वफल रेसिंग फ्लैट मून शू आखिर में बिकने वाला जूता था। 

विज्ञापन


इसे कनाडा की निवेश फर्म पीरेज कैपिटल के संस्थापक माइल्स नडाल ने खरीदा है। 1972 के ओलंपिक ट्रायल में धावकों के लिए नाइकी के सह-संस्थापक और ट्रैक कोच बिल बोमरन द्वारा यह जूता डिजाइन किया गया था। इसे नाइकी 'मून शू' का नाम दिया गया था।
विज्ञापन


सोथबी ऑक्शन हाउस ने कहा कि स्नीकर्स के लिए सार्वजनिक नीलामी में उच्चतम मूल्य 1.31 करोड़ प्राप्त किया गया था जो 2017 में कैलिफोर्निया में हस्ताक्षरित जूते की एक जोड़ी के लिए था, जिसे 1984 के बास्केटबॉल फाइनल में माइकल जॉर्डन ने पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोथबी ऑक्शन हाउस जो बेहतर कलाकृतियां बेचने के लिए जाना जाता है। उसने स्ट्रीट वियर मार्केटप्लेस गुड्स के साथ मिलकर स्नीकर्स की नीलामी की। हाथों से निर्मित 'मून शू' केवल 12 जोड़ों में से एक था। मंगलवार को हुई नीलामी में मौजूद इस जूते को पहना नहीं जाता है। 


निवेश फर्म पीरेज कैपिटल के संस्थापक माइल्स नडाल ने एक बयान में कहा कि वह अपनी खरीद पर रोमांचित महसूस कर रहे थे, उन्होंने कहा कि 'मून शू' खेल इतिहास और पॉप संस्कृति में एक वास्तविक ऐतिहासिक कला की तरह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed