{"_id":"635ac5d443c7337f6a2b19dd","slug":"new-york-post-site-and-twitter-account-hacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"New York Post Hacked: न्यूयॉर्क पोस्ट की वेबसाइट और उसका ट्विटर अकाउंट हैक, पोस्ट किया गया अश्लील कंटेट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
New York Post Hacked: न्यूयॉर्क पोस्ट की वेबसाइट और उसका ट्विटर अकाउंट हैक, पोस्ट किया गया अश्लील कंटेट
Thu, 27 Oct 2022 11:24 PM IST
Jeet Kumar
एएनआई, न्यूयॉर्क
एएनआई, न्यूयॉर्क
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:24 PM IST
सार
ट्वीट्स में न्यूयॉर्क के मेयर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे, हंटर बाइडन के बारे में गलत पोस्ट किए गए थे।
विज्ञापन
New York Post site and Twitter account hacked
- फोटो : ani
विस्तार
दुनियाभर में मशहूर समाचार पत्रों में से एक न्यूयॉर्क पोस्ट की वेबसाइट और उसका ट्विटर अकाउंट गुरुवार को हैक कर लिया गया। साथ ही इसके ट्वीटर हैंडल से अश्लील और नस्लवादी ट्वीट किए गए। वहीं ट्वीट में न्यूयॉर्क के मेयर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे, हंटर बाइडन के बारे में भी गलत पोस्ट किए गए थे। साथ ही कंपनी इस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
हालांकि जब कंपनी को इस बारे में जानकारी हुई तो उसने तुरंत ट्वीट हटा दिए। कई ट्वीट्स में राजनेताओं और बड़ी हस्तियों की हत्या की बात भी कही गई थी। न्यूयॉर्क पोस्ट ने कहा कि न्यूयॉर्क के गवर्नर कैथी होचुल का हवाला देते हुए हैकर ने ट्विटर अकाउंट पर गलत पोस्ट किए।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क पोस्ट के प्रवक्ता ने यह पुष्टि करते हुए कहा कि न्यूयॉर्क पोस्ट की वेबसाइट को हैक किया गया था। पोस्ट की गई निंदनीय और अश्लील सामग्री को हटा दिया गया है, और हम अभी भी कारण की जांच कर रहे हैं। वहीं प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में एक कर्मचारी को दोषी ठहराया गया है। लेकिन उन्होंने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया कि कर्मचारी को किस सबूत के आधार पर दोषी माना है।
विज्ञापन
हैकर्स ने न्यूयॉर्क पोस्ट वेबसाइट की आंतरिक प्रणाली को हैक कर वेबसाइट पर गलत कंटेट प्रकाशित कर दिया। कुछ संपादकीय और बायलाइन में छेड़छाड़ कर दी। साथ ही एक स्टोरी का शीर्षक बदल दिया, जिसमें किसी की हत्या करने की बात कही गई थी।