पहल: कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवाने वालों के लिए है यह ऑफर, मिलेंगे सात हजार से अधिक रुपये
अमेरिका के सबसे अधिक आबादी वाले शहर न्यूयॉर्क में वैक्सीनेशन की रफ्तार बेहद स्लो है, जिसे गति देने के लिए वहां के मेयर ने बुधवार को लोगों के लिए एक खास ऑफर का एलान किया है। मेयर ने कहा कि कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाने वालों को को 100 डॉलर (7 हजार 442 रुपये) दिए जाएंगे। ऑफर शुक्रवार से लागू हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया भर में पिछले डेढ़ साल से कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है। सभी देश अपने यहां कोरोना पर काबू पाने के लिए तेजी से टीकाकरण अभियान चला रहे हैं। लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए तरह-तरह के आकर्षक ऑफर भी दिए जाने की पेशकश की जा रही है। अमेरिका के सबसे अधिक आबादी वाले शहर न्यूयॉर्क में वैक्सीनेशन की रफ्तार बेहद स्लो है, जिसे गति देने के लिए वहां के मेयर ने बुधवार को लोगों के लिए एक खास ऑफर का एलान किया है। मेयर ने कहा कि कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाने वालों को को 100 डॉलर (7 हजार 442 रुपये) दिए जाएंगे। ऑफर शुक्रवार से लागू हो रहा है।
मेयर बिल डी ब्लासियो ने एलान किया, 'मुझे लगता है कि कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण बहुत जरूरी है। लेकिन कई लोग कोविड वैक्सीन लगवाना ही नहीं चाहते हैं, जोकि संक्रमण को बढ़ावा देने वाला है। इसलिए हमने फैसला लिया है कि कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाने वालों के लिए 100 डॉलर दिए जाएंगे।'
STARTING FRIDAY:
Get your first dose of the #COVID19 vaccine at a City run site and you’ll get $100.विज्ञापन विज्ञापन
It’s that simple.
➡️ https://t.co/V1jusyFv1K https://t.co/etaipgbCtd pic.twitter.com/w7V1nKrk9S— NYC Mayor's Office (@NYCMayorsOffice) July 28, 2021
न्यूयॉर्क सिटी के मेयर बिल डी ब्लासियो ने सोमवार को एलान किया कि शहर के सभी कर्मचारियों को 13 सितंबर तक टीका लगवाना होगा या फिर उन्हें हर हफ्ते कोरोना टेस्ट कराना होगा। टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव होनी चाहिए, तभी वे काम पर लौट सकते हैं।
दरअसल, अमेरिका में कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट के केस लगातार बढ़ रहे हैं। इस पर लगाम लगान के लए और टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए यह ऑफर दिया गया है ताकि लोग खासकर युवावर्ग वैक्सीन की डोज लगवाने के लिए प्रेरित हो। इस बीच, सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ऐंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने मंगलवार से हाई रिस्क वाले इलाकों में वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोगों के लिए मास्क पहनना एक बार फिर से अनिवार्य कर दिया।
सीडीसी निदेशक रोशेल वेलेंस्की ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मास्क को लेकर दिए गए अपने फैसले के बारे में बताते हुए कहा कि वैक्सीन असरदार है, लेकिन कोरोना के डेल्टा वैरिएंट की वजह से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।