{"_id":"5f10f6446dba4956765d6bbb","slug":"new-trade-route-opened-between-india-and-bhutan","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत और भूटान के बीच नया व्यापार मार्ग खुला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत और भूटान के बीच नया व्यापार मार्ग खुला
Fri, 17 Jul 2020 06:22 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,थिंपू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,थिंपू
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 17 Jul 2020 06:22 AM IST
विज्ञापन
भूटान में भारत की राजदूत, रुचिरा कंबोज(फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और भूटान ने पश्चिम बंगाल में जयगांव और भूटान के पासाखा के बीच एक नया व्यापार मार्ग खोला है। भूटान में भारत की राजदूत रुचिरा कंबोज ने एक ट्वीट में कहा कि इस नए व्यापार मार्ग को बुधवार से खोले जाने की हमें बेहद प्रसन्नता है।
विज्ञापन
जयगांव और अहल्ये व पसाखा के बीच यह कदम महामारी के इस दौर में काफी अहम साबित होगा। अस्थायी वैकल्पिक व्यापार मार्ग से माल की आवाजाही दोनों देशों के बीच काफी सुगम हो जाएगी। थिम्पू में भारतीय दूतावास ने बताया कि भारत सरकार द्वारा 15 जुलाई को अहल्ये, पसाखा में एक अतिरिक्त सीमा शुल्क स्टेशन खोला गया है।
विज्ञापन
औद्योगिक कच्चे माल की आवाजाही के लिए पसाखा इंडस्ट्रियल एस्टेट और माल की आवाजाही के लिए यह नया मार्ग द्विपक्षीय व्यापार और वाणिज्य तो बढ़ाएगा ही, साथ ही जयगांव मार्ग पर वाहनों के आवागमन भी कम करेगा।
विज्ञापन