फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New Russian Attack in Ukraine Bakhmut City, NATO Worrying confirmation

Ukraine: यूक्रेन में नया रूसी आक्रमण, तोपखाने की आग में झुलस रहा पूर्वी शहर बखमुत, चिंता में पड़ा NATO

Tue, 14 Feb 2023 09:15 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 14 Feb 2023 09:15 AM IST
सार

Russia-Ukraine War: नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि यूक्रेन में एक बड़ा नया रूसी आक्रमण चल रहा है क्योंकि पूर्वी शहर बखमुत भारी तोपखाने की आग में झुलस रहा है।

विज्ञापन
New Russian Attack in Ukraine Bakhmut City, NATO Worrying confirmation
रूस और यूक्रेन युद्ध - फोटो : Social Media

विस्तार

यूक्रेन के पूर्वी शहर बखमुत के पास रूसी सेना ने खतरनाक तरीके से युद्ध शुरू कर दिया है। बखमुत भारी तोपखाने की आग में झुलस रहा है। पिछले 24 घंटों में युद्धग्रस्त देश में गोलाबारी के कारण कम से कम पांच नागरिक मारे गए, वहीं कम से कम पांच अन्य नागरिक घायल हुए हैं। इस हमले के बाद नाटो के महासचिव जेन स्टोलटेनबर्ग ने चिंता जताई है। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों की रिपोर्ट का समर्थन करते हुए कहा कि हमारी नजर बनी हुई है कि आखिर वे किस तरह से अपने सैनिकों और हथियारों को भेज रहे हैं। हम यूक्रेन का हर हाल में समर्थन करेंगे।

विज्ञापन


रूसी सेना ने पिछले 24 घंटों में दर्जन भर शहरों और गांवों को निशाना बनाया
रूसी सेना ने पिछले 24 घंटों में दोनेत्स्क क्षेत्र में दर्जन भर शहरों और गांवों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की है। एक मिसाइल से अस्पताल को निशाना बनाया गया, वहीं गोलाबारी से सात घरों के साथ ही बच्चों का एक केंद्र क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


यूक्रेन पर मास्को के आक्रमण की पहली बरसी से कुछ ही दिन पहले रूस का नया हमला हुआ है। हालांकि, यूक्रेन ने कहा कि उसे पता था कि रूस कभी न कभी इस क्षेत्र पर आक्रमण करेगा। बखमुत  में पैर जमाना रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए एक प्रमुख लक्ष्य रहा है क्योंकि इस शहर पर अगर रूस कब्जा कर लेता है तो यूक्रेन  की कमर टूटने में देर नहीं लगेगी। हालांकि, यूक्रेनी सेना भी मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यूक्रेन में रूस के नए आक्रमण पर शीर्ष अपडेट इस प्रकार हैं:

1. बखमुत पर रूसी हमले का नेतृत्व वैगनर समूह के भाड़े के सैनिकों ने किया है।

2. शहर, शहर के उपनगर  और अनिवार्य रूप से पूरे बखमुत शहर रूस सैनिकों की गोलीबारी के अधीन है।

3. रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके सैनिकों ने अग्रिम मोर्चे पर कुछ किलोमीटर आगे बढ़ाया है।

4. यूक्रेन ने सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में रूसी गोलाबारी की सूचना दी और कहा कि बखमुत के पास 16 बस्तियों पर बमबारी की गई।

5. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि हमारे उन सभी सैनिकों को धन्यवाद जो कब्जाधारियों को बखमुत को घेरने से रोक रहे हैं... और जो मोर्चे पर हमारे प्रमुख पदों पर हैं। 


6. पोलैंड, ब्रिटेन और जर्मनी सहित कई यूरोपीय देशों में लिओपार्ड-2 और अन्य आधुनिक युद्धक टैंकों पर यूक्रेनी बलों का प्रशिक्षण चल रहा है, रॉयटर्स ने बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed