{"_id":"5c176317bdec2256c210ccb1","slug":"new-referendum-on-brexit-can-break-faith-with-people-of-britain-may-will-warn-mps","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेक्जिट: दूसरा जनमत संग्रह ब्रिटेन से उठा सकता है लोगों का भरोसा, मे सांसदों को देंगी चेतावनी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रेक्जिट: दूसरा जनमत संग्रह ब्रिटेन से उठा सकता है लोगों का भरोसा, मे सांसदों को देंगी चेतावनी
Mon, 17 Dec 2018 02:19 PM IST
Shilpa Thakur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Mon, 17 Dec 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
Theresa May
- फोटो : PTI
ब्रेक्जिट पर दूसरा जनमत संग्रह कराए जाने से ब्रिटेन के लोगों का विश्वास टूट सकता है। प्रधानमंत्री टेरिजा मे दूसरे जनमत संग्रह का समर्थन करने वाले सांसदों को इसपर चेतावनी देंगी। पूर्व प्रधानमंत्री जॉन मेजर और टॉनी ब्लेयर उन लोगों में हैं जो नए जनमत संग्रह का आग्रह करते हैं।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
लेकिन प्रधानमंत्री मे इससे होने वाले नुकसानों के बारे में सबको बताएंगी। वह कहेंगी कि इससे ब्रिटेन की राजनीति को अपूर्णीय क्षति पहुंचेगी। यह राजनीति अखंडता को भी नुकसान पहुंचाएगा।
मे कहेंगी कि नया जनमत संग्रह देश को ऐसे समय में बांटेगा जब हमें उसे एकजुट करने की आवश्यकता है। बीते हफ्ते भी मे ने अपनी ब्रेक्जिट डील पर सांसदों की बैठक बुलाई थी। यह स्वीकार करते हुए कि उनकी मांग को खारिज कर दिया जाएगा। इस मामले पर सांसद एंथनी चार्ल्स लिन्टन ब्लेयर का कहना है कि मे के सुझाव का बहुत से सांसदों ने विरोध किया।
उन्होंने कहा कि 30 मिनट तक चली बातचीत के बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकला और आखिर में कहा गया कि लोगों का फैसला ही माना जाएगा। लेकिन मे सोमवार को सांसदों से कह सकती हैं कि एक और जनमत संग्रह कराकर ब्रिटेन के लोगों का विश्वास न तोड़ें।
इससे पहले रविवार को मे ने कहा था कि मिस्टर ब्लेयर एक और जनमत संग्रह का समर्थन करते हैं, यह अपमान है उस ऑफिस का जिसे वो संभाल चुके हैं और ब्रेक्जिट पर हुई बातचीत को भी ये कमजोर कर सकता है। एक अन्य सांसद का कहना है कि नया जनमत संग्रह 2016 के जनमत संग्रह से अलग होगा क्योंकि अब हम जानते हैं कि ब्रेक्जिट का मतलब क्या है।