{"_id":"657e2423f88297197508f086","slug":"new-polls-before-us-election-shows-trump-significant-lead-over-joe-biden-in-key-swing-states-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Election: अमेरिका के प्रमुख स्विंग राज्यों में ट्रंप को बढ़त, जो बाइडन के लिए छवि चमकाने की चुनौती","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US Election: अमेरिका के प्रमुख स्विंग राज्यों में ट्रंप को बढ़त, जो बाइडन के लिए छवि चमकाने की चुनौती
Sun, 17 Dec 2023 03:56 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: जलज मिश्रा
Updated Sun, 17 Dec 2023 03:56 AM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मॉर्निंग कंसल्ट पोल ने इसी सप्ताह अपनी सर्वे रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट में डोनाल्ड ट्रंप जॉर्जिया, मिशिगन, नेवादा, एरिजोना, विस्कॉन्सिन और पेंसिल्वेनिया सहित अन्य राज्यों में बाइडन से आगे हैं। सर्वे रिपोर्ट से सामने आया कि ट्रंप कई राज्यों में पसंदीदा नेता बन गए हैं।
विज्ञापन
Donald Trump and Joe Biden
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। राष्ट्रपति पद के दावेदार प्रचार अभियान में जुट गए हैं। इस बीच एक नई सर्वे रिपोर्ट जारी हुई है, जिससे पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन से प्रमुख स्विंग राज्यों में आगे चल रहे हैं। बता दें, यही प्रमुख स्विंग राज्य राष्ट्रपति चुनाव में अहम भूमिका निभाते हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मॉर्निंग कंसल्ट पोल ने इसी सप्ताह अपनी सर्वे रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट में डोनाल्ड ट्रंप जॉर्जिया, मिशिगन, नेवादा, एरिजोना, विस्कॉन्सिन और पेंसिल्वेनिया सहित अन्य राज्यों में बाइडन से आगे हैं। सर्वे रिपोर्ट से सामने आया कि ट्रंप कई राज्यों में पसंदीदा नेता बन गए हैं। बाइडन को दोबारा जीत के लिए अपनी स्थिति को और अधिक मजबूत करना होगा।
जानिए, क्या है दोनों नेताओं की हालत
सर्वेक्षण में ट्रंप को जॉर्जिया में बाइडन से पांच प्रतिशत आगे हैं। 2020 में बाइडन ने 12000 वोटों से जीत हासिल की थी। जॉर्जिया के अलावा, ट्रंप मिशिगन में बाइडन से 10 प्रतिशत से आगे हैं। 2020 में बाइडन ने यहां 1,55,000 वोटों से जीत हासिल की थी। जॉर्जिया के 54 प्रतिशत तो मिशिगन के 56 प्रतिशत लोगों का मानना है कि बाइडन की खराब नीतियों के कारण ही दोनों राज्यों की आर्थिक स्थिति खराब हुई है। हालांकि, बाइडन जनता में यह विश्वास पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं कि उनकी नीतियों बेहतर काम कर रही है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, बाइडन प्रमुख स्विंग राज्य उत्तरी कैरोलिना में 11 अंक से, जॉर्जिया में सात अंक से, विस्कॉन्सिन में छह अंक से, नेवादा में पांच अंक से, मिशिगन में चार अंक से और एरिजोना में तीन अंक से ट्रंप से पीछे हैं।
विज्ञापन
अपनी छवि के लिए संघर्ष कर रहे हैं बाइडन
सर्वे के अनुसार, ट्रंप के खिलाफ कई मुकदमे जारी हैं, बावजूद इसके उनके समर्थकों में कोई कमी नहीं आई है। बता दें, ट्रंप दर्जन भर मामले में आरोपों का सामना कर रहे हैं। वहीं, प्रमुख राज्यों को लगता है कि बाइडन की आर्थिक नीतियों के वजह से ही अमेरिका की अर्थव्यवस्था कमजोर हुई है। वहीं, बाइडन इस भ्रम को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, बाइडन समर्थकों का मानना है कि बाइडन की नीतियां अमेरिकियों के जीवन को सुधार रही हैं। व्हाइट हाउस ने कई बार कहा है कि बेरोजगारी कम हुई है। आर्थिक विकास हुआ है। बाइडन की नीतियां चमत्कारी हैं।