S Jaishankar: रोम में खुला भारतीय दूतावास का नया कार्यालय, जयशंकर बोले- भारत-इटली के संबंध काफी मजबूत
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि रोम में भारतीय दूतावास के नए कार्यालय का उद्घाटन करते हुए प्रसन्नता हो रही है। यह भारत-इटली साझेदारी के निरंतर विस्तार के अनुकूल है। इससे हमें इटली में भारतीय समुदाय की बेहतर सेवा करने में भी मदद मिलेगी। भारत और इटली के वैश्विक विचारों में एकरूपता है।
विस्तार
Pleased to inaugurate the new Chancery of the Embassy of India in Rome today.
It befits the continued expansion of India - Italy partnership in recent years. Will also help us serve better the Indian community in Italy.@IndiainItalyविज्ञापन
🇮🇳 🇮🇹 pic.twitter.com/fGYvR2dADq— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) November 24, 2024
उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि रोम में भारतीय दूतावास के नए कार्यालय का उद्घाटन करते हुए प्रसन्नता हो रही है। यह भारत-इटली साझेदारी के निरंतर विस्तार के अनुकूल है। इससे हमें इटली में भारतीय समुदाय की बेहतर सेवा करने में भी मदद मिलेगी। जयशंकर ने कहा कि भारत और इटली के वैश्विक विचारों में एकरूपता है। वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर हमारे प्रयासों में तालमेल है। हमारे द्विपक्षीय संबंधों को विकसित करने के लिए एक नया उत्साह है। यूरोप इटली के साथ भारत की बढ़ती भागीदारी को नई दिल्ली बहुत प्रभावशाली यूरोपीय और भूमध्यसागरीय देश के रूप में देखता है। यह दोनों देशों को मजबूत करती है।
उन्होंने ब्राजील में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ हुई बातचीत को लेकर कहा कि दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच नियमित संवाद और बैठकें द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने में सहायक रही हैं। इससे उन्हें नई ऊर्जा मिली है। हमारे संबंध साझा मूल्यों पर आधारित हैं, लेकिन कुछ इतिहास पर भी आधारित हैं। दोनों ही देशों की सभ्यताएं पुरानीं हैं। हमारी संस्कृति, हमारी परंपराएं, हमारी विरासत, हमारी पौराणिक कथाएं समृद्ध हैं, और हम कई विशेषताओं को साझा करते हैं।
प्रस्तावित भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEC) का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि यह गलियारा यूरोप और एशिया के बीच एक बड़ा परिवर्तनकारी कदम है। रोम में भारत की उपस्थिति तीन महत्वपूर्ण संयुक्त राष्ट्र निकायों खाद्य और कृषि संगठन, विश्व खाद्य कार्यक्रम और कृषि विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय कोष की इसकी सदस्यता को दर्शाती है।
उन्होंने कृषि, डेयरी और स्वास्थ्य सेवा से लेकर आतिथ्य और विभिन्न अन्य पेशेवर जिम्मेदारियों तक विविध क्षेत्रों में काम कर रहे इटली में भारतीय समुदाय की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारत और इटली के बीच दोस्ती को मजबूत करने में उनका योगदान सराहनीय है। भारत सरकार विदेशों में भारतीय समुदाय के कल्याण और भलाई के लिए बहुत प्रतिबद्ध है।