{"_id":"5ddc5c5f8ebc3e54c64ea34c","slug":"new-jersey-governor-phil-murphy-praised-sikh-community","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू जर्सी के गवर्नर ने की सिख समुदाय की सराहना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
न्यू जर्सी के गवर्नर ने की सिख समुदाय की सराहना
Tue, 26 Nov 2019 04:28 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 26 Nov 2019 04:28 AM IST
विज्ञापन
सिख
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू जर्सी के गवर्नर फिल मर्फी ने राज्य में विकास और सांस्कृतिक विविधता में अमेरिकी सिखों के योगदान की सराहना की। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित एक समारोह में सिख पगड़ी पहनकर मर्फी ने ‘वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह’ के साथ अपने भाषण की शुरुआत की।
विज्ञापन
अमेरिका के इतिहास में पहले सिख-अमेरिकी अटॉर्नी जनरल और न्यू जर्सी राज्य के 61वें अटॉर्नी जनरल गुरबीर सिंह ग्रेवाल ने सितंबर में टेक्सास में ड्यूटी के दौरान मारे गए दिवंगत भारतीय-अमेरिकी पुलिस अधिकारी संदीप सिंह धालीवाल का हवाला देते हुए सिख समुदाय की सराहना की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ‘धालीवाल ने अपने समुदाय की रक्षा की और अन्यों की सेवा में अपने जीवन का बलिदान कर दिया। इस त्रासदी में पूरी दुनिया ने देखा कि हम बतौर सिख जानते है कि गुरु नानक ने हमें क्या सिखाया।’ इस समारोह का आयोजन शनिवार को सिख चैंबर ऑफ कॉमर्स ग्लोबल (एसएसीसी) के सहयोग से ‘लेटस शेयर ए मील’ द्वारा किया था।
विज्ञापन