फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New infectious sub-variants of Omicron found in China

Corona China: चीन में मिले ओमिक्रॉन के पहले से ज्यादा खतरनाक सब-वैरिएंट, बीएफ.7 और बीए.5.1.7 से लोगों में दहशत

Wed, 12 Oct 2022 02:39 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 12 Oct 2022 02:39 AM IST
सार

ओमिक्रॉन का बीएफ.7 सब-वैरिएंट सोमवार को चीन के कई प्रांतों में फैल गया है। कोरोना का यह अत्यधिक संक्रामक वायरस सबसे पहले उत्तर पश्चिमी चीन में पाया गया। वहीं, इसका दूसरा सब-वैरिएंट बीए.5.1.7 पहली बार चीन में मुख्य रूप से पाया गया है।

विज्ञापन
New infectious sub-variants of Omicron found in China
चीन में कोरोना (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन में 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के आयोजन से पहले ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट सामने आए हैं। ओमिक्रॉन के नए सब-वैरिएंट बीएफ.7 और बीए.5.1.7 हैं। ओमिक्रॉन के पहले से अत्यधिक संक्रामक इस वैरिएंट के नए सब-वैरिएंट्स से लोगों में दहशत है।

विज्ञापन


ओमिक्रॉन का बीएफ.7 सब-वैरिएंट सोमवार को चीन के कई प्रांतों में फैल गया है। कोरोना का यह अत्यधिक संक्रामक वायरस सबसे पहले उत्तर पश्चिमी चीन में पाया गया। वहीं, इसका दूसरा सब-वैरिएंट बीए.5.1.7 पहली बार चीन में मुख्य रूप से पाया गया है। स्थानीय रोग रोकथाम और नियंत्रण केंद्र के उप निदेशक ली शुजियान ने ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। चीन के उत्तरी प्रांत शेडोंग के अधिकारियों ने 4 अक्तूबर से सब वैरिएंट बीएफ.7 के पाए जाने की बात कही है। ग्लोबल टाइम्स ने एक प्रोफेसर के हवाले से बताया कि इस नए सब-वैरिएंट के लक्षण देखते हुए यदि निर्णायक रोकथाम के उपायों को समय पर नहीं अपनाया गया, तो इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि यह चीन में तेजी से फैल सकता है।
विज्ञापन


20वीं राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस से पहले शंघाई में शुरू किया गया एकल-व्यक्ति क्वारंटीन जोन
चीन में अगले हफ्ते होने वाली कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं नेशनल पार्टी कांग्रेस से पहले कोविड-19 के प्रकोप में तेजी के बीच चीनी अधिकारियों ने शंघाई में एकल-व्यक्ति संगरोध क्षेत्र लागू करना शुरू कर दिया है। इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म रिपोर्टिका के अनुसार, सप्ताह भर चलने वाले राष्ट्रीय दिवस की छुट्टी के बाद देश में रविवार को कोरोना के 1,878 मामले दर्ज किए गए, जो 20 अगस्त के बाद से सबसे अधिक हैं। बता दें कि एक अक्तूबर को चीन का सालाना राष्ट्रीय दिवस था। इस मौके पर भी प्रशासन ने लोगों को शहर और प्रदेश छोड़ कर न जाने की हिदायत दी। इसके बावजूद कोरोना के मामलो में तेजी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के वित्तीय केंद्र शंघाई में सख्त लॉकडाउन लागू करके कोविड-19 के प्रकोप को नियंत्रित करने के प्रयासों को तेज किया जा रहा है। हालांकि यह कड़े कदम लोगों के अनुकूल नहीं हैं और लोगों में रोष बढ़ने का एक प्रमुख कारण बन रहे हैं। इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म रिपोर्टिका ने कहा है कि लॉकडाउन के अलावा, शंघाई में कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने पर एकल-व्यक्ति संगरोध क्षेत्र लागू करना शुरू कर दिया गया है। इसके तहत कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर व्यक्ति को उसी स्थान पर मिनी क्वारंटीन जोन बनाकर अस्थायी रूप से कुछ घंटों के लिए आइसोलेशन में रख दिया जाता है। चीन में इस अमानवीय प्रथा की व्यापक निंदा हो रही है।


चीन में विशेष रूप से ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट BF.7 और BA.5.1.7 का पता चला है। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय रोग निवारण और नियंत्रण केंद्र के उप निदेशक ली शुजियान (Li Shujia) ने कहा कि BF.7 सब-वैरिएंट सोमवार को कई चीनी प्रांतों में फैल गया। यह अत्यधिक संक्रामक वायरस है, जो सबसे पहले उत्तर पश्चिमी चीन में पाया गया था। दूसरी ओर, चीन में पहली बार सब-वैरिएंट BA.5.1.7 का भी पता चला है। हाल के हफ्तों में, चीन में कोरोना के दैनिक मामले औसत से दोगुना हो गए हैं। महामारी को लेकर अधिकारी अभी भी सख्त हैं। लेकिन जीरो कोविड की सख्त नीति अर्थव्यवस्था पर भारी पड़ रही है। पाबंदियों की वजह से छोटे व्यापारियों और अस्थायी कर्मचारियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। चीन की ज्यादातर आबादी ये मानती है कि कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक के बाद सरकार की महामारी नीति में बदलाव आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed