UK: 'व्यापार संबंधों बढ़ाएंगे भारत के नए वाणिज्य दूतावास', जयशंकर से मुलाकात से पहले बोले ब्रिटिश विदेश मंत्री
UK: ब्रिटेन ने कहा कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस सप्ताह बेलफास्ट और मैनचेस्टर में नए भारतीय वाणिज्य दूतावासों का उद्घाटन करेंगे। इससे 41 अरब पाउंड की व्यापारिक साझेदारी और आगे बढ़ेगी और भारतीय समुदाय को समर्थन मिलेगा। जयशंकर ने ब्रिटेन की गृह मंत्री और व्यापार विभाग के सचिव से भी मुलाकात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन ने मंगलवार को कहा कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस सप्ताह बेलफास्ट और मैनचेस्टर में भारत के दो नए वाणिज्य दूतावासों का शुभारंभ करेंगे। इससे 41 अरब पाउंड की व्यापारिक साझेदारी और आगे बढ़ेगी और देश में भारतीय समुदाय को समर्थन मिलेगा।
जयशंकर इस सप्ताहांत पर उत्तरी आयरलैंड के बेलफास्ट और उत्तरी इंग्लैंड के मैनचेस्ट में नए वाणिज्य दूतावासों का उद्घाटन करने वाले हैं। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने कहा, बेलफास्ट और मैनचेस्टर में नए भारतीय वाणिज्य दूतावास हमारे लोगों के बीच बढ़ते संबंधों को दर्शाते हैं और यह दिखाते हैं कि हम केवल लंदन में ही नहीं, बल्कि पूरे ब्रिटेन में विकास को कैसे बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा, भारत की राजनयिक मौजूदगी का यह विस्तार हमारे व्यापारिक संबंधों को और बढ़ावा देगा ब्रिटेन में भारतीय समुदाय का समर्थन करेगा।
दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड के केंट के चिवनिंग हाउस में जयशंकर से मुलाकात से पहले लैमी ने का कि उनकी बातचीत का मकसद पिछले महीने मुक्त व्यापार समझौता वार्ता दोबारा शुरू होने के बाद द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाना है। लैमी ने कहा, दिल्ली में एफटीए वार्ता फिर से शुरू होने के बाद जयशंकर और मैं भारत के साथ हमारे 41 अरब पाउंड के व्यापारिक संबंधों को आगे बढ़ाएंगे। यह हमारी महत्वकांक्षाओं की मंजिल है, न कि छत, जो दोनों अर्थव्यवस्थाओं को लाभ देगी।
जयशंकर ने ब्रिटेन की गृहमंत्री से भी की मुलाकात
जयशंकर ने आज ब्रिटेन की गृह मंत्री यवेटे कूपर से मुलाकात की और लोगों के बीच आदान-प्रदान, तस्करी और उग्रवाद से निपटने के संयुक्त प्रयासों पर चर्चा की। उन्होंने व्यापार विभाग के सचिव जोनाथन रेनॉल्ड्स से भी मुलाकात की और एफटीए वार्ता में प्रगति पर चर्चा की।
अधिकारियों ने कहा कि दोनों देशों के विदेश मंत्री भारत-ब्रिटेन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं। विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने कहा कि बैठक में आपसी आर्थिक विकास, तकनीकी नवाचार और जलवायु परिवर्तन सहित वैश्विक चुनौतियों पर सहयोग को बढ़ावा देने पर फोकस करेगा। दोनों यूक्रेन में जारी युद्ध, पश्चिम एशिया और अन्य वैश्विक मामलों पर भी चर्चा करेंगे।
संबंधित वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.