{"_id":"61a1d74ead7a1f13d704bfad","slug":"new-covid-strain-moderna-says-it-will-develop-booster-shot-for-new-covid-strain-omicron-pfizer-and-biontech-not-sure-on-vaccines-effectiveness","type":"story","status":"publish","title_hn":"Omicron Variant: कोरोना वैरिएंट 'ओमिक्रॉन' से डरी दुनिया, जानें वैक्सीन कंपनियों ने क्या कहा?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Omicron Variant: कोरोना वैरिएंट 'ओमिक्रॉन' से डरी दुनिया, जानें वैक्सीन कंपनियों ने क्या कहा?
Sat, 27 Nov 2021 12:29 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:29 PM IST
सार
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शुक्रवार को कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर एक बैठक की थी। दक्षिण अफ्रीका में बड़ी संख्या में पाए गए इस कोविड-19 वैरिएंट को चिंता के विषय के रूप में नामित किया है। यह पांचवां वैरिएंट है जिसे नाम दिया गया है।
विज्ञापन
फाइजर और मॉडर्ना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के सामने आने के बाद दुनियाभर के देशों में लोग डरे हुए हैं। जहां कई देशों ने यात्रा पर प्रतिबंध की घोषणा की है वहीं भारत ने 12 देशों के यात्रियों के लिए स्क्रीनिंग अनिवार्य कर दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इसके खतरे को लेकर चेताया है। वहीं इस बीच इस खतरे को टालने के लिए वैक्सीन कंपनियों की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी हैं। आइए जानते हैं किस कंपनी ने क्या कहा है...
विज्ञापन
बूस्टर शॉट तैयार करेगी मॉर्डना
अमेरिकी दवा निर्माता कंपनी मॉर्डना ने शुक्रवार को कहा कि वह नए कोरोना वैरिएंट ओमिक्रॉन के खिलाफ बूस्टर शॉट तैयार करेगी। न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, मॉडर्ना ने कहा कि यह कंपनी की उन तीन रणनीतियों में शामिल है, जो वे नए खतरों से निपटने के लिए कर रही है, जिसमें मौजूदा वैक्सीन के उत्पादन को बढ़ाना भी शामिल है। वहीं मॉडर्ना के सीईओ स्टीफन बैंसेल ने कहा ओमिक्रॉन वैरिएंट म्यूटेशन से संबंधित हैं और कई दिनों से हम इस वैरिएंट पर और भी जानकारी प्राप्त करने के लिए अपनी रणनीति पर अमल करने के लिए जितनी जल्दी हो सके आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
फाइजर और बायोएनटेक ने बढ़ाया लोगों का डर
दवा कंपनियों फाइजर और बायोएनटेक के बयानों ने लोगों के डर को और बढ़ा दिया है। शनिवार को दवा कंपनियों फाइजर और बायोएनटेक ने एक बयान जारी कर कहा कि उन्हें इस बात का यकीन नहीं है कि उनकी वैक्सीन कोरोना के नए वैरिएंट 'ओमीक्रॉन' के इलाज के लिए प्रभावी है भी या नहीं।
विज्ञापन
100 दिनों के भीतर टीका लाने की करेंगे कोशिश: स्पुतनिक
वहीं स्पुतनिक कंपनी ने बताया वह 100 दिनों में इस नए वैरिएंट के खिलाफ एक नया टीका विकसित करने की कोशिश करेगी।
भारत में 12 देशों के यात्रियों के लिए स्क्रीनिंग अनिवार्य
भारत में जिन 12 देशों से यात्रियों के लिए स्क्रीनिंग अनिवार्य किया गया है इनमें दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, इस्राइल, हांगकांग, ब्रिटेन सहित यूरोप के देश शामिल हैं।
अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा पर असर
इस वैरिएंट के सामने आने के बाद वीजा प्रतिबंधो में ढील के साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा प्रारंभ करने पर एक बार फिर से असर पड़ सकता है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अगर सख्ती नहीं बरती गई तो सार्वजनिक स्वास्थ्य पर इसका गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।