फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Netherlands School Explosion Updates Jewish school Amsterdam Mayor on attack Femke Halsema Reports hindi news

Netherlands School Explosion: नीदरलैंड के यहूदी स्कूल में धमाका, मेयर ने बताया सोची-समझी साजिश; जानिए मामला

Sat, 14 Mar 2026 12:48 PM IST
Jyoti Bhaskar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Sat, 14 Mar 2026 12:48 PM IST
सार

नीदरलैंड में यहूदी संस्थानों पर हमलों की दो घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। एम्स्टर्डम में यहूदी स्कूल में विस्फोट हुआ, जबकि एक दिन पहले रॉटरडैम के सिनेगॉग (यहूदियों का प्रार्थनास्थल) में भी धमाका और आगजनी की घटना हुई थी। 

विज्ञापन
Netherlands School Explosion Updates Jewish school Amsterdam Mayor on attack Femke Halsema Reports hindi news
नीदरलैंड के एम्स्टर्डम में हमला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विज्ञापन

नीदरलैंड के एम्स्टर्डम में शनिवार तड़के यहूदी समुदाय से जुड़े एक स्कूल में विस्फोट हुआ, जिससे इमारत को नुकसान पहुंचा। स्काई न्यूज ने डच मीडिया के हवाले से बताया कि एम्स्टर्डम की मेयर फेम्के हालसेमा ने इस घटना को यहूदी समुदाय को निशाना बनाकर किया गया हमला बताया है। उन्होंने कहा कि एम्स्टर्डम में यहूदी लोग लगातार बढ़ती यहूदी-विरोधी घटनाओं का सामना कर रहे हैं, जो पूरी तरह अस्वीकार्य है।

विज्ञापन


पुलिस और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को जल्द काबू में कर लिया। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस घटना में कोई हताहत हुआ है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच हुआ हमला

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका और इस्राइल एक ओर, जबकि ईरान और हिजबुल्ला दूसरी ओर आमने-सामने हैं, और क्षेत्र में लगातार बमबारी व सैन्य कार्रवाई जारी है।

एक दिन पहले हुआ विस्फोट

एम्स्टर्डम की यह घटना रॉटरडैम में एक दिन पहले हुए विस्फोट के बाद सामने आई है। शुक्रवार तड़के डच बंदरगाह शहर रॉटरडैम में एक सिनेगॉग के प्रवेश द्वार पर विस्फोट हुआ, जिससे वहां मामूली आग लग गई। पुलिस ने इस मामले को आगजनी मानते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ और आग पर जल्द काबू पा लिया गया।

किसने ली हमले की जिम्मदारी?

बाद में पुलिस ने रॉटरडैम में एक अन्य सिनेगॉग के पास एक कार में सवार चार किशोरों को हिरासत में लिया। वहीं, नीदरलैंड के एक यहूदी संगठन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया कि एक इस्लामवादी समूह ने रॉटरडैम विस्फोट का वीडियो ऑनलाइन पोस्ट कर हमले की जिम्मेदारी ली है। संगठन का कहना है कि इसी समूह ने सप्ताह की शुरुआत में बेल्जियम के लीज शहर में एक सिनेगॉग पर हुए हमले की जिम्मेदारी भी ली थी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed