फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Netanyahu Zelenskyy Congrats PM Modi For Lok Sabha Election World Leaders Congratulations updates in hindi

PM Modi: नेतन्याहू-जेलेंस्की ने पीएम मोदी को दी बधाई, यूएई के राष्ट्रपति ने हिंदी में दी शुभकामनाएं

Wed, 05 Jun 2024 09:20 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 05 Jun 2024 09:20 PM IST
सार

लोकसभा चुनावों में एनडीए ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। एनडीए जल्द ही सरकार बना सकती है। नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बन सकते हैं। ऐसे में किन वैश्विक नेताओं ने उन्हें बधाई दी। यह जानिए…

विज्ञापन
Netanyahu Zelenskyy Congrats PM Modi For Lok Sabha Election World Leaders Congratulations updates in hindi
वैश्विक नेताओं ने पीएम मोदी को दी बधाई। - फोटो : amarujala

विस्तार

भाजपा तीसरी बार लोकसभा चुनाव में भारत की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए जल्द ही सरकार बनाने का एलान कर सकता है। नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। ऐसे में दुनिया भर के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दे रहे हैं। इस्राइल, यूक्रेन, जमैका सहित अन्य देशों के प्रमुखों ने पीएम मोदी को शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन

इस्राइल के प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी लोकसभा चुनाव में तीसरी जीत पर पीएम को बधाई दी। उन्होंने एक्स पोस्ट करते हुए कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार फिर से चुने जाने पर हार्दिक बधाई देता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने दी बधाई
इसके अलावा, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने भी पीएम मोदी को बधाई दी। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि मैं भारत में दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनावों के सफल आयोजन का स्वागत करता हूं। भारत के संसदीय चुनावों में लगातार तीसरी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और एनडीए की जीत हुई है। सभी को बधाई। 

विज्ञापन

ताइवान के राष्ट्रपति ने दी बधाई
ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने पीएम मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह दोनों देशों के बीच तेजी से बढ़ते संबंधों को और आगे बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने इंडो-पैसिफिक में शांति और समृद्धि की वकालत की। उन्होंने भारत ताइवान सहयोग को विस्तार देने पर जोर दिया। उन्होंने एक्स पर बधाई दी है।

यूएई के राष्ट्रपति ने भी दी बधाई
यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद ने कहा कि मैं अपने मित्र नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं। मैं भारत को और अधिक प्रगति और विकास की ओर ले जाने में उनकी सफलता की कामना करता हूं। हमारे दोनों देशों के बीच गहरी रणनीतिक साझेदारी है। मैं हमारे देशों और हमारे लोगों के साझा विकास के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से निरंतर सहयोग की आशा करता हूं। खास बात यह है कि उन्होंने हिंदी में यह पोस्ट किया है।

सिंगापुर के पीएम ने भी शुभकामनाएं दी
सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने भी आज प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि एनडीए की लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक जीत पर बधाई हो नरेंद्र मोदी। वोंग ने कहा कि सिंगापुर भारत के साथ साझेदारी को गहरा करने के लिए और अगले साल राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ मनाने के लिए आपके साथ काम करने के लिए तैयार है।

 

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने दी बधाई
इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि 2024 के भारतीय आम चुनाव के सफल समापन और परिणाम के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई। हमारे दोनों देशों और क्षेत्र की पारस्परिक समृद्धि के लिए इंडोनेशिया-भारत व्यापक रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने की आशा है।

इन वैश्विक नेताओं ने भी दी है बधाई
इससे पहले, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी पीएम मोदी को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर कहा कि नई जीत पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई और अच्छे काम के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। साथ ही नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने एक्स पर लिखा कि लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार भाजपा और एनडीए की चुनावी जीत पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई। मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने भी पीएम मोदी को उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री मोदी को ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई। आपके नेतृत्व में सबसे बड़ा लोकतंत्र उल्लेखनीय प्रगति हासिल करना जारी रखेगा। मॉरीशस-भारत संबंध जिंदाबाद। इसके अलावा, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भी पीएम मोदी को बधाई और द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री के साथ काम करने की इच्छा जताई। साथ ही, श्रीलंका के राष्ट्रपति ने भी पीएम मोदी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed