{"_id":"636236cb143a8054694f596a","slug":"netanyahu-government-expected-again-in-israel-former-pm-set-to-return-after-18-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"Isreal Election Result: इस्राइल में फिर नेतन्याहू सरकार के आसार, पूर्व पीएम की 18 माह बाद वापसी तय","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Isreal Election Result: इस्राइल में फिर नेतन्याहू सरकार के आसार, पूर्व पीएम की 18 माह बाद वापसी तय
Wed, 02 Nov 2022 02:52 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 02 Nov 2022 02:52 PM IST
सार
इस्राइल में लगभग 70% वोटों की गिनती हो चुकी है। पूर्व पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को कहा कि उनकी दक्षिणपंथी पार्टी शानदार जीत की ओर बढ़ रही है। नेतन्याहू की परंपरागत लिकुड पार्टी को सहयोगियों के साथ संसद में बहुमत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
बेंजामिन नेतन्याहू
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल में सत्ता की कमान फिर पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के हाथ में आती दिख रही है। उन्होंने आज दावा किया कि उनकी लिकुड पार्टी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन
इस्राइल में लगभग 70% वोटों की गिनती हो चुकी है। पूर्व पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को कहा कि उनकी दक्षिणपंथी लिकुड पार्टी शानदार जीत की ओर बढ़ रही है। नेतन्याहू की परंपरागत लिकुड पार्टी को सहयोगियों के साथ संसद में बहुमत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
लिकुड पार्टी के चुनाव मुख्यालय में नेतन्याहू ने अपने समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमने इस्राइल के लोगों से विश्वास का वोट हासिल कर लिया है। हम बड़ी की ओर बढ़ रहे हैं। इस्राइली टीवी चैनलों ने एग्जिट पोल कराया था। इसमें दावा किया गया था कि नेतन्याहू और उनके सहयोगी नई सरकार बनाने के लिए 61 सीटें जीत कर बहुमत पा सकते हैं।
विज्ञापन
एग्जिट पोल में 120 सदस्यीय इस्राइली संसद में नेतन्याहू की पार्टी को 61-62 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया था। बहुमत के लिए यह पर्याप्त है। एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री यायर लैपिड के नेतृत्व वाले गुट को 54-55 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। इस्राइल में जिस दल को ज्यादा वोट मिलते हैं, वह सरकार बनाता है। आनुपातिक प्रतिनिधित्व की व्यवस्था है, यानी जिस दल को जितने वोट उतनी सीटें मिलती हैं।
चार साल में पांचवी बार हुए चुनाव
इस्राइल की सियासत में लंबे समय से उठापटक जारी है। करीब 18 माह पहले नेतन्याहू ने पीएम पद छोड़ना पड़ा था। देश में चार साल से भी कम समय में पांचवीं बार चुनाव हो रहे हैं। नेतन्याहू ने फिलहाल अंतिम नतीजे आने तक इंतजार करने की बात कही है।
12 साल प्रधानमंत्री रह चुके नेतन्याहू
इससे पहले नेतन्याहू 12 साल प्रधानमंत्री रह चुके हैं। वे इस्राइल में सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम बन चुके हैं। उन्होंने जून 2021 में सत्ता छोड़ी थी। मध्यमार्गी लैपिड उदारवादियों, दक्षिणपंथियों और अरब पार्टी के गठबंधन ने उनकी सरकार को परास्त कर दिया था। इस्राइल में अरब लोगों के वोट निर्णायक भूमिका में रहते हैं, लेकिन इस बार ये 20 फीसदी वोट तीन पार्टियों में बंट गए। इसलिए नेतन्याहू और उनकी पार्टी की जीत तय मानी जा रही है।