फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Netanyahu Calls PM Modi’s Israel Visit Crucial, Says Talks Will Focus on AI and Quantum Tech

India-Isreal: नेतन्याहू ने पीएम मोदी के इस्राइल दौरा को बताया अहम, कहा- एआई और क्वांटम को लेकर होगी बात

Sun, 22 Feb 2026 07:28 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव। Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 22 Feb 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Netanyahu Calls PM Modi’s Israel Visit Crucial, Says Talks Will Focus on AI and Quantum Tech
इस्राइल पीएम नेतन्याहू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : X-@narendramodi

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर बुधवार को इस्राइल पहुंचेंगे। उनके इस्राइली समकक्ष प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस यात्रा को महत्वपूर्ण बताया है। उनके अनुसार, इससे दोनों देशों के बीच आर्थिक, राजनयिक और सुरक्षा सहयोग बढ़ेगा। विशेष रूप से हाई-टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), और क्वांटम टेक्नोलॉजी के क्षेत्रों पर फोकस रहेगा। नेतन्याहू के अनुसार, ये भारत-इस्राइल संबंधों को नई दिशा देगा।

विज्ञापन

 
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साप्ताहिक कैबिनेट मीटिंग में ये बातें कहीं। नेतन्याहू ने कहा,  सहयोग के एक और खास क्षेत्र पर भी मेरा पूरा ध्यान है। हम हाई-टेक, एआई और क्वांटम में सहयोग को आगे बढ़ाएंगे। तय कार्यक्रमानुसार दोपहर को वो नेसेट (इस्राइली संसद) को संबोधित करेंगे, और दोनों नेता याद वाशेम (विश्व होलोकॉस्ट स्मरण केंद्र) जाएंगे और यरुशलम में एक इनोवेशन इवेंट में शामिल होंगे।
विज्ञापन


नेतन्याहू ने भारत के साथ मिलकर चरमपंथ के खिलाफ सशक्त समूह बनाने की बात की। उन्होंने कहा इस्राइल “मिडिल ईस्ट के आसपास या अंदर एक पूरा सिस्टम बनाएगा—असल में गठबंधनों का एक तरह का हेक्सागन, जिसमें भारत, ग्रीस, साइप्रस और बिना नाम वाले अरब, अफ्रीकी और एशियाई देशों का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, यहां मकसद ऐसे देशों की एक धुरी बनाना है जो कट्टरपंथियों की धुरी के उलट, असलियत, चुनौतियों और लक्ष्यों को एक ही तरह से देखें। इन सभी देशों का नजरिया अलग है, और हमारे बीच सहयोग से बहुत अच्छे नतीजे मिल सकते हैं और बेशक, यह हमारी ताकत और हमारे भविष्य को भी पक्का कर सकता है।


9 साल बाद इस्राइल जा रहे मोदी 
नेतन्याहू को पीएम मोदी की यात्रा से काफी उम्मीदें हैं। 15 फरवरी को यरूशलम में बड़े अमेरिकी-यहूदी संगठनों की कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, नेतन्याहू ने कहा था कि दोनों प्रधानमंत्री हर तरह के सहयोग पर चर्चा करने वाले हैं। उन्होंने कहा, अब भारत कोई छोटा देश नहीं है। यहां 140 करोड़ लोग रहते हैं। भारत बहुत ताकतवर है और बहुत लोकप्रिय भी है। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 फरवरी को इस्राइल के अपने दो दिवसीय दौरे की शुरुआत करेंगे। 9 साल बाद वो इस्राइल जा रहे हैं। पहली बार वो 2017 में गए थे तब ये किसी भी भारतीय पीएम की पहली इस्राइल यात्रा थी।

इनपुट: आईएएनएस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed