{"_id":"6095a4b087cc2d326536cb82","slug":"nepali-climber-kami-rita-climbs-mount-everest-for-record-25th-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामयाबी का शिखर : कामी रीता ने रिकॉर्ड 25वीं बार फतेह किया माउंट एवरेस्ट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कामयाबी का शिखर : कामी रीता ने रिकॉर्ड 25वीं बार फतेह किया माउंट एवरेस्ट
Sat, 08 May 2021 02:06 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 08 May 2021 02:06 AM IST
सार
कामी रीता ने एवरेस्ट पर सबसे ज्यादा बार चढ़ाई करने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, जो उन्होंने दो साल पहले इस शिखर पर 24वीं बार चढ़ाई करके बनाया था।
विज्ञापन
Kami Rita Sherpa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाली पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने शुक्रवार को माउंट एवरेस्ट की चोटी पर 25वीं बार चढ़ने में सफलता हासिल की। इसके साथ ही 51 वर्षीय रीता विश्व के सबसे ऊंचे शिखर पर 25 बार चढ़ने वाली दुनिया की पहली पर्वतारोही बन गए। कामी रीता ने एवरेस्ट पर सबसे ज्यादा बार चढ़ाई करने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, जो उन्होंने दो साल पहले इस शिखर पर 24वीं बार चढ़ाई करके बनाया था। दो साल पहले 24वीं बार चढ़ते समय कामी रीता ने सात दिन के अंदर दो बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़कर एक और रिकॉर्ड कायम किया था।
विज्ञापन
खबरहब ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि काठमांडो स्थित सेवन समिट ट्रैक्स के अनुसार, माउंट एवरेस्ट पर रास्ता तैयार कर ही टीम का नेतृत्व कर रहे कामी रीता शुक्रवार शाम को समुद्र तल से करीब 8,848.86 मीटर ऊंचे इस शिखर पर पहुंची। उनके इस रिकॉर्ड सफर में सोलुखुंबु के छह और कामी रीता समेत संखुवासभा के छह शेरपाओं की टीम साथ थी। कामी रीता ने पहली बार 1994 में माउंट एवरेस्ट पर फतेह हासिल की थी। रीता के बाद दुनिया की इस सबसे ऊंची चोटी पर अप्पा शेरपा और फुरबा तासी शेरपा ने 23-23 बार चढ़ाई की है।
विज्ञापन