फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepali businessmen receive threat calls in Lawrence Bishnoi's name; six cases reported

Nepal: नेपाल में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दहशत, छह व्यवसायियों को फोन पर मिली धमकी; सभी से मांगी गई फिरौती

Wed, 20 Nov 2024 10:26 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 20 Nov 2024 10:26 PM IST
सार

गुजरात के साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से नेपाल में फिरौती मांगी जा रही है। बता दें कि नेपाल सीआईबी के पास ऐसे छह मामले दर्ज कराए गए हैं, जिनमें उनसे लॉरेंस बिश्नोई के नाम से फिरौती मांगी गई हैं।

विज्ञापन
Nepali businessmen receive threat calls in Lawrence Bishnoi's name; six cases reported
नेपाल पुलिस - फोटो : ANI

विस्तार

नेपाल पुलिस के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि भारतीय गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी भरे कॉल मिलने के बाद कुल छह व्यापारियों ने नेपाल पुलिस के केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीआईबी) में शिकायत दर्ज कराई है। नेपाल पुलिस के अनुसार, बैंकरों और अन्य उद्यमियों समेत उन छह व्यक्तियों को कई हफ्तों तक फिरौती मांगने के लिए धमकी भरे कॉल मिले।
विज्ञापन


भारत से किए गए कुल141 कॉल- नेपाल पुलिस
एआईजी (सहायक महानिरीक्षक) दीपक थापा ने फोन पर एएनआई को पुष्टि करते हुए कहा, कुल 141 कॉल अकेले भारत से आए हैं। कुछ कॉल दुबई से भी किए गए थे। कॉल के संबंध में हमारी प्रारंभिक जांच में यही पता चला है। अधिकारी ने कहा, कॉल करने वालों ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया और हिंदू धर्म की रक्षा के लिए लड़ाई में इसकी आवश्यकता बताते हुए पैसों की मांग की। कॉल की प्रामाणिकता अभी भी संदेह में है क्योंकि कॉल करने वालों ने नेपाली मेडिकल उद्यमी दुर्गा प्रसैन का नाम लिया है जो वर्तमान में साइबर अपराध समेत अन्य आरोपों में जेल में है। प्रसैन, जो एक राजशाही समर्थक कार्यकर्ता भी है, को पुलिस ने 19 नवंबर को साइबर अपराध में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


इस संदेह को कुछ रिकॉर्डिंग से और बल मिलता है, जिसमें व्यवसायियों को कॉल करने वाले बैंकरों और मारवाड़ी समुदाय के सदस्यों से प्रसैन से माफ़ी मांगने के लिए कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय अधिकारियों के साथ संपर्क में जुटी नेपाल पुलिस
नेपाल पुलिस के केंद्रीय जांच ब्यूरो (CIB) के अधीक्षक ने यह भी कहा कि नेपाली व्यापारियों को धमकाने में बिश्नोई के गिरोह की संलिप्तता की जांच के लिए भारतीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है। लॉरेंस बिश्नोई, जो वर्तमान में भारत के गुजरात की साबरमती जेल में है, पर जबरन वसूली और हत्या के आरोप हैं और उसने पहले बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed