फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepalese Climber Summits World's 14 Highest Peaks In 6 Months, Smashing Record

इस पर्वतारोही ने सात महीने में 14 चोटियां फतह कर बनाया नया कीर्तिमान

Wed, 30 Oct 2019 06:24 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 30 Oct 2019 06:24 AM IST
सार

  • सबसे पहले इटली के मेसनर ने फतह की थी दुनिया की 14 सबसे ऊंची चोटियां
  • पिछला रिकॉर्ड पोलैंड के कुकुज्का ने सात साल 11 महीने और 14 दिन में बनाया था रिकॉर्ड

विज्ञापन
Nepalese Climber Summits World's 14 Highest Peaks In 6 Months, Smashing Record
नेपाल के पर्वतारोही निर्मल पुर्जा

विस्तार

नेपाल के एक पर्वतारोही निर्मल पुर्जा ने दुनिया की 14 सबसे ऊंची चोटियों को फतह करने का रिकॉर्ड तोड़ने का दावा किया है। पुर्जा ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट में दावा किया कि उन्होंने सात महीने में 8,000 मीटर (26,250 फीट) से अधिक 14 पहाड़ों की चढ़ाई पूरी की है।

विज्ञापन


इससे पहले पोलैंड के पर्वतारोही जेरेज कुकुज्का ने वर्ष 1987 में सात साल 11 महीने और 14 दिनों के बाद इस उपलब्धि को अपने नाम किया था। हालांकि इससे ठीक एक साल पहले इटली के रेनहोल्ड मेसनर ने भी 14 चोटियां फतह की थी लेकिन इसमें उन्हें ज्यादा समय लगा था।
विज्ञापन


दक्षिण कोरियाई किम चांग-हो ने कुकुज्का की तुलना में एक महीने की देरी से इस चुनौती को पूरा किया था। हालांकि, किम चांग अपने साथ ऑक्सीजन का सिलिंडर लेकर नहीं गए थे। बताते चलें कि कुकुज्का की 1989 में पर्वतारोहण के दौरान हुई एक दुर्घटना में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने रिकॉर्ड की कोशिश के पहले हिस्से में निर्मल ने अन्नपूर्णा, धौलागिरि, कंचनजंगा, एवरेस्ट, ल्होत्से और मकालू पर चढ़ाई की। एक महीने बाद वह अपने प्रोजेक्ट के दूसरे हिस्से को पूरा करने के लिए पाकिस्तान चले गए, जहां उन्होंने 8,125 मीटर ऊंचे नंगा पर्वत की चढ़ाई की।

निर्मल ने सितंबर में अपना अंतिम प्रयास शुरू करते हुए चो ओयू और मनासलु पर्वत चोटी को एक सप्ताह के भीतर फतह कर लिया। बता दें कि गोरखा के एक पूर्व सदस्य 36 वर्षीय निर्मल ने अप्रैल में अपने ‘प्रोजेक्ट पॉसिबल’ को शुरू किया था।

 

भारतीय महिला ने किलिमंजारों पर चढ़ाई कर बनाया रिकॉर्ड

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की रहने वाली 27 वर्षीय पर्वतारोही भावना डेहरिया ने दिवाली के दिन अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो की चढ़ाई कर उस पर तिरंगा फहराया। भावना डेहरिया ने समुद्र तल से 5,895 मीटर यानी 19 हजार 341 फीट ऊंचे उहुरू शिखर पर दीपावली के दिन इकोफ्रेंडली दिवाली मनाने की संदेश दिया था।

भावना ने पर्वत की चढ़ाई  23 अक्तूबर को तंजानिया से शुरू की थी। उन्होंने 27 अक्तूबर की रात 12 बजे आखिरी कैंप किबो हट से अंतिम चढ़ाई महज सात घंटे 45 मिनट में पूरी की और सबसे ऊंची चोटी उहुरू शिखर पर पहुंची। इतने कम समय में इस चोटी पर पहुंचने वाली वह पहली भारतीय महिला पर्वतारोही है। भावना ने इसी साल 22 मई को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर भी फतह हासिल की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed