{"_id":"63c6134a08197530d94bd617","slug":"nepal-yeti-airlines-owner-ang-tshering-sherpa-also-died-in-a-plane-crash-in-2019-news-in-hindi-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal Plane Crash: जिस विमान दुर्घटना में 72 लोग मारे गए, उस यति एयरलाइंस के मालिक के साथ क्या हुआ था? जानें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal Plane Crash: जिस विमान दुर्घटना में 72 लोग मारे गए, उस यति एयरलाइंस के मालिक के साथ क्या हुआ था? जानें
Tue, 17 Jan 2023 09:50 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 17 Jan 2023 09:50 AM IST
सार
यति एयरलाइंस के मालिक आंग शेरिंग शेरपा भी विमान हादसे का शिकार हो चुके हैं। 2019 में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। इस हेलीकॉप्टर पर नेपाल के तत्कालीन उड्डयन मंत्री भी मौजूद थे।
विज्ञापन
आंग शेरिंग शेरपा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नेपाल में बीते रविवार को हुए विमान हादसे ने दुनिया को झकझोर दिया है। घटनास्थल से अब तक 70 शवों को बरामद किया जा चुका है, दो अन्य लोगों की तलाश जारी है। यह विमान नेपाल की यति एयरलाइंस का था, जिसके मालिक आंग शेरिंग शेरपा भी ऐसे ही एक हादसे का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन
2019 में शेरपा की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस हेलीकॉप्टर में नेपाल के तत्कालीन उड्डयन मंत्री रवींद्र अधिकारी व अन्य प्रमुख लोग मौजूद थे। हादसे में पायलट सहित हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें यति एयरलाइंस के मालिक आंग शेरिंग शेरपा, नागरिक उड्डयन मंत्री, उनके पीएसओ, नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के उप महानिदेशक, मंत्रालय के एक निदेशक और एक उप सचिव मौजूद थे।
विज्ञापन
पहाड़ की चोटी से टकराया था हेलीकॉप्टर
शेरपा के हेलीकॉप्टर ने सुबह करीब छह बजे छह लोगों को लेकर उड़ान भरी। लौटते समय यह हेलीकॉप्टर एक पहाड़ की चोटी से टकरा गया और बड़ा हादसा हो गया। हेलिकॉप्टर एयर डायनेस्टी हेली सर्विस का था, जो नेपाल की सबसे पुरानी हेलीकॉप्टर रेस्क्यू कंपनियों में से एक है। यति एयरलाइंस के अलावा, आंग शेरिंग शेरपा के पास तारा एयरलाइंस और नेपाल की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय विमान कंपनी, हिमालयन एयरलाइंस का भी स्वामित्व है।
विज्ञापन
72 लोगों में थे पांच भारतीय
वहीं, रविवार को यति एयरलाइंस विमान दुर्घटना में यात्रियों में पांच भारतीय भी थे, जिनकी पहचान अभिषेक कुशवाहा (25), विशाल शर्मा (22), अनिल कुमार राजभर (27), सोनू जायसवाल (35) और संजय जायसवाल के रूप में हुई है। पांच में से चार लोग कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले थे।