फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal will consider limiting the number of climbers on Everest

एवरेस्ट पर पर्वतारोहियों की संख्या सीमित करने पर विचार करेगा नेपाल 

Thu, 06 Jun 2019 06:13 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 06 Jun 2019 06:13 AM IST
विज्ञापन
Nepal will consider limiting the number of climbers on Everest
Mount Everest - फोटो : अमर उजाला
दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर इस सीजन में हुई कई मौतों के बाद नेपाल इस पर्वत पर चढ़ने वालों की संख्या को सीमित करना चाहता है। हालांकि पर्वतारोहण क्षेत्र के विशेषज्ञों का मानना है कि प्रस्तावित बदलावों से ज्यादा असर नहीं पड़ेगा और यह सिर्फ दिखावा भर होगा। इसी सप्ताह खत्म हुए पर्वतारोहण सीजन में 11 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि चढ़ाई करने वालों की बहुत ज्यादा संख्या को सिर्फ चार लोगों की मौत का कारण बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि बाकी मौतों के लिए अनुभवहीनता जिम्मेदार है।    
विज्ञापन


काठमांडू से लौटने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान चिली के पर्वतारोही जुआन पाब्लो मोहर ने कहा, ‘जिन लोगों को पर्वतारोहण के बारे में कोई जानकारी नहीं है, जो कभी पहाड़ पर नहीं चढ़े, वह लोग आ रहे हैं और एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।’
विज्ञापन


काठमांडू वर्षों से 11,000 डॉलर देने के इच्छुक किसी भी व्यक्ति को एवरेस्ट पर चढ़ने का परमिट दे देता है। नेपाल के पर्यटन मंत्रालय के सचिव मोहन कृष्ण सपकोटा का कहना है कि हम पर्वतारोहियों की संख्या कम करने, चढ़ाई के रास्ते में ज्यादा से ज्यादा रस्सियां लगाने और अधिक ऑक्सीजन ऊपर लेकर जाने और शेरपा (गाइड) पर ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed