फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal Violence: situation in Birgunj Curfew had to be imposed after stone pelting and arson

Nepal Violence: नेपाल के बीरगंज में हिंसा के बाद कैसे हैं हालात? पत्थरबाजी-आगजनी के बाद लगाना पड़ा था कर्फ्यू

Sun, 13 Apr 2025 12:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 13 Apr 2025 12:31 PM IST
सार

नेपाल में हनुमान जन्मोत्सव के दौरान निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान शोभा यात्राओं और धार्मिक सभाओं पर पत्थर फेंके गए। इससे हिंसा भड़क उठी। उपद्रवियों ने वाहनों को आग के हवाले कर दिया। हिंसा में दर्जन भर पुलिसकर्मी और अन्य लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Nepal Violence: situation in Birgunj Curfew had to be imposed after stone pelting and arson
नेपाल में हिंसा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

नेपाल में बीते दिन हुए बवाल के बाद रविवार को हालात तनावपूर्ण हैं। हिंसाग्रस्त इलाकों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षा बल तैनात हैं। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जरूरत न होने पर घरों से बाहर न निकलने की अपील की जा रही है। इस बीच पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


इससे पहले हिमालयी राष्ट्र के बीरगंज में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इस दौरान बीरगंज के छपैया इलाके में तनाव फैल गया था। उपद्रवियों ने इलाके में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की थी। हालात पर काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े थे। स्थिति बेकाबू होता देख कर्फ्यू का आदेश जारी करना पड़ा था।
विज्ञापन


कई पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग घायल
दरअसल, बीते दिन हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान हुई हिंसक झड़पों के बाद शनिवार को नेपाल के पारसा जिले के बीरगंज नगर पालिका में कर्फ्यू लगा दिया गया था। घटना में कई पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग घायल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- नाबालिग लड़की के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के आरोपी ने की आत्महत्या, जेल में तौलिया से लगाई फांसी


क्यों हुई तनातनी
जुलूस के दौरान जगह-जगह पर धार्मिक सभाओं का आयोजन किया गया था, जिन पर कथित तौर पर पथराव किया गया। इस वजह से लोगों के बीच टकराव शुरू हो गया। 

भारतीय सीमावर्ती शहर रक्सौल के पास स्थित बीरगंज में कर्फ्यू
जिला प्रशासन कार्यालय ने भारतीय सीमावर्ती शहर रक्सौल के पास स्थित बीरगंज के मध्य भाग में शनिवार शाम 6.30 बजे से रविवार दोपहर तक कर्फ्यू लगा दिया। जिला प्रशासन कार्यालय ने एक नोटिस में कहा, 'हनुमान जन्मोत्सव समारोह के दौरान तनाव बढ़ने के कारण बीरगंज महानगर के वार्ड नंबर 14, 15, 16 और 25 में शनिवार शाम 6.30 बजे से रविवार दोपहर 12 बजे तक कर्फ्यू आदेश जारी किया गया है।' 

यह भी पढ़ें- मुर्शिदाबाद हिंसा: 'ये है तृणमूल कांग्रेस', यूसुफ पठान की चाय वाली पोस्ट से BJP खफा; सोशल मीडिया पर भी किरकिरी

पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस ने कहा, 'जुलूस के घंटाघर इलाके से महानगर के अन्य प्रमुख हिस्सों की ओर बढ़ने के दौरान हुए विवाद के दौरान कुछ पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग घायल हो गए।' पुलिस ने व्यवस्था बहाल करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। तनाव बढ़ने के साथ ही बीरगंज में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कर्फ्यू आदेश के तहत मध्य बीरगंज में लोगों की आवाजाही, रैलियां, बैठकें, विरोध प्रदर्शन और सभाएं आयोजित करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed