फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal: The main opposition party and the countrys largest communist party officially split

नेपाल : मुख्य विपक्षी पार्टी और देश की सबसे बड़ी कम्युनिस्ट पार्टी आधिकारिक रूप से हुई अलग

Fri, 20 Aug 2021 07:09 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, काठमांडो
एजेंसी, काठमांडो Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 20 Aug 2021 07:09 AM IST
सार

  • सरकार ने राजनीतिक दलों में विभाजन के लिए एक विवादास्पद अध्यादेश को मंजूरी दे दी जिसके बाद वह आवेदन कर रहे हैं
  • मंत्रिपरिषद की अनुशंसा पर राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने राजनीतिक दल अधिनियम में बदलाव के लिए अध्यादेश किया था जारी

विज्ञापन
Nepal: The main opposition party and the countrys largest communist party officially split
CPN-UML Party

विस्तार

नेपाल की मुख्य विपक्षी पार्टी और देश की सबसे बड़ी कम्युनिस्ट पार्टी सीपीएन-यूएमएल आधिकारिक रूप से विभाजित हो गई है। इसका एक धड़ा असंतुष्ट नेता माधव कुमार नेपाल के नेतृत्व में नए राजनीतिक दल के तौर पर पंजीकरण के लिए आवेदन कर रहा है।

विज्ञापन


असंतुष्ट नेता माधव कुमार के नेतृत्व में नए दल के लिए आवेदन
सरकार ने राजनीतिक दलों में विभाजन के लिए एक विवादास्पद अध्यादेश को मंजूरी दे दी जिसके बाद वह आवेदन कर रहे हैं। माधव कुमार नेपाल ने निर्वाचन आयोग के समक्ष नई पार्टी सीपीएन-यूएमएल (समाजवादी) के पंजीकरण के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को मंत्रिपरिषद की अनुशंसा पर राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने राजनीतिक दल अधिनियम में बदलाव के लिए अध्यादेश जारी किया। इसका मकसद राजनीतिक दलों में विभाजन की प्रक्रिया को आसान बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संशेाधन अध्यादेश के मुताबिक किसी राजनीतिक दल के संसदीय दल और केंद्रीय समिति के 20 फीसदी या अधिक सदस्य मूल पार्टी से अलग हो सकते हैं। संशोधन से पहले एक कानून के तहत देश के सियासी दल और केंद्रीय समिति के 40 फीसदी सदस्यों का समर्थन मूल पार्टी से अलग होने के लिए जरूरी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed