{"_id":"5f7d15988ebc3e91b7101205","slug":"nepal-starts-discussion-on-kathmando-raxaul-railway-on-india-s-proposal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के प्रस्ताव पर नेपाल ने काठमांडो-रक्सौल रेलवे पर शुरू की चर्चा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत के प्रस्ताव पर नेपाल ने काठमांडो-रक्सौल रेलवे पर शुरू की चर्चा
Wed, 07 Oct 2020 06:40 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 07 Oct 2020 06:40 AM IST
विज्ञापन
नेपाल ट्रेन- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काठमांडो और रक्सौल के बीच रेलवे पर भारत के प्रस्ताव पर नेपाल सरकार ने विभिन्न हित धारकों के साथ चर्चा शुरू कर दी है। भारत ने दोनों देशों के बीच प्रस्तावित रेलवे प्रोजेक्ट के लिए नेपाल सरकार को एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने का प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि नेपाली विदेश मंत्रालय ने भारत के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए कोरोना महामारी के दौरान डीपीआर तैयार करने का प्रस्ताव हित धारकों को भेज दिया है। विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, कोरोना संकट के बीच डीपीआर तैयार करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय, कोविड-19 संकट प्रबंधन से सुझावों की मांग की गई है।
विज्ञापन
बता दें कि कोंकण रेलवे कारपोरेशन ने पिछले महीने काठमांडो-रक्सौल रेलवे लिंक प्रोजेक्ट पर एक विस्तृत अध्ययन के लिए अनुमति मांगते हुए एक प्रस्ताव नेपाल सरकार को भेजा था। दोनों देश भारत-नेपाल सीमा पर काठमांडो को रक्सौल से जोड़ने वाले रेलवे प्रोजेक्ट के निर्माण में तेजी लाने के लिए सहमत हुए थे।
विज्ञापन
प्रोजेक्ट की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे के डबल ट्रैक की लंबाई 219 किमी और सिंगल ट्रैक की लंबाई 135.87 किमी होगी। इसके निर्माण के लिए रेलवे को 13 स्टेशनों, 39 सुरंगों सहित 892 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता होगी। भारत ने इस प्रोजेक्ट के लिए 2020-21 बजट में फंड आवंटित किया है।