फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal rejects claim of having an old map used in Kp Sharma Oli tweet

ओली के ट्वीट में पुराना नक्शा होने के दावे को नेपाल ने किया खारिज, सलाहकार ने कहा- आकार में छोटा होने के कारण नहीं दिखा

Sun, 25 Oct 2020 04:54 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 25 Oct 2020 04:54 AM IST
सार

ओली के सलाहकार ने कहा, आकार में छोटा होने के कारण नहीं दिखा नक्शा
 

विज्ञापन
Nepal rejects claim of having an old map used in Kp Sharma Oli tweet
भारत-नेपाल - फोटो : iStock

विस्तार

पीएम केपी शर्मा ओली के दशहरा अभिवादन के दौरान नेपाल का पुराना नक्शा दिखाए जाने के दावे को उनके कार्यालय ने खारिज कर दिया है। पीएम कार्यालय ने कहा कि बधाई देते हुए नया नक्शा ही इस्तेमाल किया गया था, लेकिन आकार बेहद छोटा होने के कारण यह ठीक से दिखाई नहीं दिया।

विज्ञापन


दरअसल, ओली ने शुक्रवार को ट्वीट कर लोगों को दशहरा की बधाई दी थी, जिसमें नेपाल का पुराना नक्शा होने पर उन्हें लोगों की नाराजगी उठानी पड़ी थी। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दावा किया था कि भारत के रॉ चीफ सामंत कुमार गोयल से मुलाकात के बाद ओली के कार्यालय ने नए नक्शे को हटा लिया।
विज्ञापन



पीएम ओली के सलाहकार सूर्या थापा ने शनिवार को स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा, पीएम के ट्वीट में नए नक्शे का ही इस्तेमाल किया गया था। आकार में छोटा होने के कारण इसे पुराना नक्शा समझा गया, अगर इसे बड़ा करके देखा जाए तो इसमें अपडेट इलाके स्पष्ट तौर पर देखे जा सकते हैं। लोगों को सोशल मीडिया पर अफवाहों से दूर रहना चाहिए। लिहाजा नक्शे को लेकर लोगों में किसी भी तरह का भ्रम नहीं रहना चाहिए, क्योंकि जो नक्शा इस्तेमाल किया गया था, वह वही था जिसे संसद ने मंजूरी दी थी। नेपाल की संसद ने जून में विवादित नये राजनीतिक नक्शे को मंजूरी दी थी, जिसमें भारत के उत्तराखंड में स्थित कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा को नेपाल का हिस्सा दिखाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed