फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal regrets postponement of Saarc summit

सार्क समिट के आयोजन को सदस्य देशों से बात करेगा नेपाल

Sun, 02 Oct 2016 07:40 PM IST
एजेंसी/ काठमांडू
एजेंसी/ काठमांडू Updated Sun, 02 Oct 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन
Nepal regrets postponement of Saarc summit
- फोटो : demo

सार्क चेयरमैन नेपाल ने कहा है कि वह सार्क समिट के आयोजन के लिए सदस्य देशों से बात करेगा। नेपाल ने कहा है कि वह हर जरूरी कदम उठाएगा जिससे कि सार्क समिट का आयोजन हो सके। गौरतलब है कि भारत सहित पांच देशों के हिस्सा लेने से इनकार करने के बाद पाकिस्तान में प्रस्तावित 19वां सार्क समिट स्थगित कर दिया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के मद्देनजर सम्मेलन में हिस्सा लेने से मना करने वाले देशों का कहना था कि हालात ऐसे नहीं कि सार्क समिट सफल हो सके। 

विज्ञापन


नेपाल के विदेश मंत्री प्रकाश शरन महात ने कहा कि उनका देश सार्क समिट के आयोजन का पूरा प्रयास करेगा। समिट का आयोजन पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में 9-10 नवंबर को किया जाना था। लेकिन भारत, बांग्लादेश, भूटान, अफगानिस्तान और श्रीलंका के सम्मेलन में हिस्सा लेने से इनकार करने के बाद इस शुक्रवार को स्थगित कर दिया गया। 
विज्ञापन


इन देशों ने अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान पर तनाव पूर्ण माहौल पैदा करने का आरोप लगाया था। सीमा पार से लगातार जारी आतंकवाद के मद्देनजर भारत ने पिछले सप्ताह कहा था कि मौजूदा हालात में भारत इस्लामाबाद में प्रस्तावित सार्क समिट में हिस्सा नहीं ले सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed