फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal PM Prachanda inaugurates Pokhara airport built with Chinese assistance

Nepal: प्रचंड के PM बनते ही बढ़ने लगी चीन से नजदीकी! ड्रैगन की मदद से बने पोखरा हवाईअड्डे का उद्घाटन किया गया

Sun, 01 Jan 2023 08:43 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 01 Jan 2023 08:43 PM IST
सार

नए बने पोखरा क्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से फरवरी के दूसरे सप्ताह के बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है। बता दें कि यह हवाई अड्डा नेपाल-चीन बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) की एक प्रमुख परियोजना है।

विज्ञापन
Nepal PM Prachanda inaugurates Pokhara airport built with Chinese assistance
नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुष्प कमल दहल प्रचंड के नेपाल के पीएम बनते ही चीन से उनकी नजदीकियां फिर उछाल मारने लगीं हैं। इसका ताजा सबूत पोखरा में बना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। नेपाल के नए प्रधानमंत्री प्रचंड ने  साल के पहले दिन यानी रविवार को पश्चिमी नेपाल के पर्यटन केंद्र पोखरा में क्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का उद्घाटन किया। चीन के सहयोग से बने पोखरा क्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (प्रिया) के आधिकारिक उद्घाटन को चिह्नित करते हुए प्रधानमंत्री ने एक पट्टिका का अनावरण भी किया। इस मौके पर हिमालयी देश के उप प्रधान मंत्री और वित्त मंत्री बिष्णु पौडेल और अन्य शीर्ष नेता भी उपस्थित थे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नए बने पोखरा क्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से फरवरी के दूसरे सप्ताह के बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है। बता दें कि यह हवाई अड्डा नेपाल-चीन बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) की एक प्रमुख परियोजना है। नेपाल की सरकार ने लेक सिटी में नए हवाई अड्डे के निर्माण के लिए मार्च 2016 में चीन के साथ 215.96 मिलियन डॉलर के सॉफ्ट लोन समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। उसी समझौते के तहत इस हवाई अड्डे का निर्माण किया गया है। 
विज्ञापन


प्रचंड ने किया संबोधित
पोखरा में क्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का उद्घाटन के मौके पर नेपाल के नए पीएम प्रचंड ने अपना संबोधन भी दिया। उन्होंने कहा कि हवाई संपर्क नेपाल जैसे देश के लिए संपर्क का सबसे प्रभावी साधन है। उन्होंने आगे कहा कि पोखरा में इस हवाई अड्डे के परिचालन से पोखरा का अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र के साथ संबंध स्थापित हो गया है। इस दौरान उन्होंने चीनी सरकार से रेलवे सेवाओं और अन्य परियोजनाओं के निर्माण में सहायता करने का भी अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का आभार व्यक्त किया
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री प्रचंड ने कहा कि 'मैं गंडकी प्रांत से निर्वाचित होकर प्रधानमंत्री बना हूं, यहां की जनता ने मुझे तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में सेवा करने का अवसर दिया है, इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं। उनके नेतृत्व में सरकार सामाजिक न्याय, सुशासन और जनता की समृद्धि के मूल मंत्र के साथ काम करेगी। उन्होंने कहा कि पहले मैंने एक लोकतांत्रिक गणराज्य की स्थापना के लिए अग्रणी भूमिका निभाई थी, अब मैं आर्थिक विकास, समृद्धि और सुशासन को बढ़ावा देकर देश को आगे बढ़ाऊंगा।


वहीं, पोखरा में क्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का उद्घाटन को लेकर चीनी दूतावास प्रभारी वांग शिन ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे को चीनी मानकों के अनुसार डिजाइन और निर्मित किया गया है, जो चीनी इंजीनियरिंग की उच्च गुणवत्ता को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ये हवाई अड्डा नेपाल के राष्ट्रीय सम्मान का प्रतीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed