फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal PM Balen Shah Dismisses his minister Dip Kumar Sah in Just 15 Days Matter Involves His Wife

Nepal: नेपाल के इस मंत्री पर गिरी गाज, 15 दिन में ही PM बालेन शाह ने किया बर्खास्त; पत्नी से भी जुड़ा है मामला

Thu, 09 Apr 2026 08:43 PM IST
Himanshu Singh Chandel पीटीआई, काठमांडू
पीटीआई, काठमांडू Published by: Himanshu Singh Chandel Updated Thu, 09 Apr 2026 08:43 PM IST
सार

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने मंत्री दीप कुमार शाह को पद के दुरुपयोग के आरोप में बर्खास्त कर दिया। उन पर आरोप था कि उन्होंने अपनी पत्नी को दोबारा नियुक्त कराने में भूमिका निभाई। पार्टी की सिफारिश पर यह कार्रवाई हुई। साथ ही एक अन्य मंत्री को भी चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
Nepal PM Balen Shah Dismisses his minister Dip Kumar Sah in Just 15 Days Matter Involves His Wife
पीएम बालेन शाह - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

नेपाल की राजनीति में भ्रष्टाचार के खिलाफ पीएम बलेन शाह लगातार एक्शन में नजर आ रहे हैं। बालेन शाह ने अपनी सरकार के ही एक मंत्री को पद के दुरुपयोग के आरोप में बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई सरकार के गठन के महज 15 दिन के भीतर की गई है, जिससे साफ संकेत मिला है कि नई सरकार किसी भी तरह की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन


दरअसल, श्रम, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा मंत्री दीप कुमार शाह पर आरोप था कि उन्होंने अपने पद का इस्तेमाल करते हुए अपनी पत्नी को हेल्थ इंश्योरेंस बोर्ड में दोबारा नियुक्त करवाया। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद सत्तारूढ़ पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने जांच कर कार्रवाई की सिफारिश की थी। इसके बाद प्रधानमंत्री ने तुरंत फैसला लेते हुए मंत्री को पद से हटा दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जासूसी या जंग की आहट: ब्रिटेन में क्या कर रही थीं रूसी पनडुब्बियां? इस देश के साथ मिल ब्रिटिश सेना ने भगाया
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था मंत्री पर लगा आरोप?
दीप कुमार शाह पर आरोप था कि उन्होंने अपनी पत्नी का कार्यकाल खत्म होने के बाद भी उन्हें दोबारा नियुक्त कराने में भूमिका निभाई। इसे पद के दुरुपयोग और नैतिकता के खिलाफ माना गया। पार्टी की अनुशासन समिति ने इस मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपी, जिसके आधार पर कार्रवाई हुई।

क्या पार्टी ने भी सख्त रुख अपनाया?
राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवी ने खुद प्रधानमंत्री से कार्रवाई की सिफारिश की थी। पार्टी ने साफ किया कि वह भ्रष्टाचार या पद के गलत इस्तेमाल को बर्दाश्त नहीं करेगी। इस फैसले से सरकार की साफ-सुथरी छवि बनाए रखने की कोशिश दिखाई दे रही है।


क्या अन्य मंत्री पर भी कार्रवाई हुई?
इस मामले में स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्री निशा मेहता को भी चेतावनी दी गई है। उन पर आरोप था कि उन्होंने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। प्रधानमंत्री ने उन्हें भविष्य में ऐसी लापरवाही न करने की हिदायत दी है।

दीप कुमार शाह को हटाने के बाद प्रधानमंत्री ने खुद श्रम मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल ली है। हाल ही में सत्ता में आई सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन का वादा किया था। ऐसे में यह कार्रवाई उसी दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है और इससे नेपाल की राजनीति में नई सख्ती का संदेश गया है।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed