फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal PM announces, until corona crisis ends, will pay all the salary in corona fund

नेपाल के पीएम का एलान- जब तक संकट खत्म नहीं होता, सारा वेतन कोरोना फंड में देंगे

Tue, 14 Apr 2020 01:24 AM IST
संजीव कुमार झा डिजिटल ब्यूरो, काठमांडू
डिजिटल ब्यूरो, काठमांडू Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 14 Apr 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Nepal PM announces, until corona crisis ends, will pay all the salary in corona fund
nepal pm kp sharma oli

नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने ऐलान किया है कि जब तक कोरोना का संकट खत्म नहीं हो जाता वह अपना वेतन कोरोना बचाव और नियंत्रण फंड में आर्थिक सहायता के रूप में देंगे। नेपाली नव वर्ष 2077 की शुभकामनाएं देते हुए ओली ने एक वीडियो संदेश के ज़रिए कहा कि देश में अगर कोरोना वायरस न फैला होता तो उनकी जनता नए साल का उत्सव पूरे उत्साह से मनाती लेकिन यह मौका ऐसे वक्त में आया है कि जब देश ही नहीं पूरी दुनिया एक मुश्किल दौर से गुजर रही है।

विज्ञापन


ऐसे में देश की जनता को सबसे ज्यादा संयम रखने की ज़रूरत है। ओली ने कहा कि नेपाल और दुनिया के तमाम देशों में रहने वाले नेपाली नागरिकों को अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना चाहिए और जो लोग भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं, उन्हें पूरी हिम्मत के साथ इसका मुकाबला करके इसे हराना है।
विज्ञापन


उन्होंने जनता को ये भी भरोसा दिलाया कि इस गंभीर संकट ने जिस तरह देश की अर्थव्यवस्था के लिए चुनौती और खतरा पैदा किया है, उससे निपटने के लिए उनकी सरकार कारगर योजना बनाने में लगी है। ओली को भरोसा है कि उनकी योजनाएं देश की अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने में कामयाब होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओली ने की प्रधानमंत्री मोदी से बात

प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेपाल के बीच नए साल के अवसर पर फोन पर लंबी बातचीत भी हुई। मोदी और ओली ने भरोसा जताया कि दोनों देश एक दूसरे के साथ मिलकर इस संकट से निपटेंगे। ओली ने बताया कि मोदी से उनकी बातचीत बेहद सकारात्मक रही और कोरोना जैसी महामारी के खतरे से लड़ने के साथ साथ एक दूसरे को ज़रूरी सामानों की आपूर्ति करने में आ रही मुश्किलों को दूर करने पर भी चर्चा हुई।

दोनों देशों में लॉकडाउन की वजह से सामानों की आवाजाही में काफी दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन इसी के बीच इसके लिए रास्ते निकाले जा रहे हैं। मोदी ने अपने ट्वीट के जरिए भी नेपाली नागरिकों को कोरोना के खिलाफ बहादुरी से लड़ने पर बधाई दी है और कहा है भारत हमेशा उनके साथ है। एक महीने पहले भी मोदी और ओली के बीच कोरोना वायरस से साझा तौर पर लड़ने और जीतने को लेकर रणनीति बनाने पर सार्थक चर्चा हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed