फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal Plane crash All Updates, Nepalese rescuers resume search for four missing persons

Nepal Plane Crash: दुर्घटनाग्रस्त विमान का 'ब्लैक बॉक्स' मिला, घटनास्थल से अब तक 70 शव बरामद

Mon, 16 Jan 2023 09:56 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 16 Jan 2023 09:56 PM IST
सार

 नेपाल के पोखरा में रविवार को हुए विमान हादसे में सवार 72 यात्रियों में से 68 की मौत हो चुकी है। मृतकों में पांच भारतीय भी शामिल थे। चार यात्रियों की तलाश अब भी जारी है।

विज्ञापन
Nepal Plane crash All Updates, Nepalese rescuers resume search for four missing persons
नेपाल विमान दुर्घटना - फोटो : PTI

विस्तार

नेपाल के पोखरा में रविवार को हुई विमान दुर्घटना में 72 यात्रियों में से अब तक 70 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं जिसमें पांच भारतीय भी शामिल थे। लेकिन अभी भी दो लोगों की बॉडी बरामद नहीं हो सकी है, जिसकी तलाश आज फिर से शुरू कर दी गई है। वहीं सेना ने बयान जारी करते हुए कहा कि अभी तक उसे कोई जिंदा नहीं मिला है। वहीं इस बीच समाचार एजेंसी एएनआई ने हवाई अड्डे के अधिकारी शेर बाथ ठाकुर के हवाले से बड़ी जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया है। इस ब्लैक बॉक्स के जरिए हादसे का कारण पता लगाया जा सकेगा। वहीं विमान हादसे को लेकर नेपाल में आज एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।

विज्ञापन


 मंजिल पर पहुंचने से कुछ सेकेंड पहले हुई दुर्घटना
यति एयरलाइंस के 9N-ANC ATR-72 विमान ने काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रविवार सुबह 10:33 बजे उड़ान भरी और उतरने से कुछ मिनट पहले पुराने हवाई अड्डे और नए हवाई अड्डे के बीच सेती नदी के तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 
विज्ञापन


पांच भारतीय यात्रियों की भी हुई पहचान
विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। उत्तर प्रदेश के सभी पांच भारतीयों की पहचान अभिषेक कुशवाहा (25), विशाल शर्मा(22), अनिल कुमार राजभर( 27), सोनू जायसवाल (35) और संजय जायसवाल के रूप में हुई है। पांच भारतीयों में से चार पोखरा के पर्यटक केंद्र में पैराग्लाइडिंग गतिविधियों में भाग लेने की योजना बना रहे थे। एक स्थानीय निवासी ने इस बारे में इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीएम मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल विमान दुर्घटना दुख व्यक्त किया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि, “नेपाल में दुखद हवाई दुर्घटना से बहुत दुख हुआ, जिसमें भारतीय नागरिकों सहित कीमती लोगों की जान चली गई। दुख की इस घड़ी में, मेरे विचार और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।” विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी घटना पर दुख जताया और पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट किया, “नेपाल के पोखरा में विमान दुर्घटना के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। हमारी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं।”

नेपाल में इससे पहले भी हुए बड़े हादसे
29 मई 2022 को तारा एयरलाइन का विमान हुआ था क्रैश:
 इस दुर्घटना में चार भारतीयों समेत सभी 22 लोगों की मौत हो गई थी। पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरने वाले तारा एयरलाइंस के विमान 9 NAET का संपर्क टूट गया था। इस विमान ने सुबह 9.55 बजे उड़ान भरी थी। लेकिन छह घंटे बाद इसका सुराग पता चला था 

2018 यूएस-बांग्ला एयरलाइंस फ्लाइट 211 क्रैश: यह विमान हादसा 2018 में हुआ था। विमान ढाका से काठमांडू जा रहा था। नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 51 लोगों की मौत हो गई थी। विमान में 71 लोग सवार थे। 

2016 तारा एयर फ्लाइट 193 क्रैश: 24 फरवरी 2016 को यह विमान हादसा हुआ था। विमान पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान जा रहा था। टेकऑफ के आठ मिनट बाद विमान लापता हो गया था। इसके बाद विमान का इसका मलबा दाना गांव के पास पाया गया। विमान में 23 लोग सवार थे। कोई नहीं बचा। 

2012 सीता एयर फ्लाइट 601 क्रैश: 2012 में हुए इस विमान हादसे में 19 लोगों क मौत हो गई थी। विमान ने काठमांडू से उड़ान भरी थी, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण इसकी आपाकालीन लैंडिंग कराई गई। इसी दौरान हादसा हो गया और सभी की मौत हो गई। 

2012 अग्नि एयर डोर्नियर 228 क्रैश: अग्नि एयर का डोर्नियर 228 विमान ने पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरी थी। जोमसोम हवाई अड्डे के पास पहुंचे ही विमान दुर्घटना का शिकार हो गया था। इसमें 21 लोग सवार थे। हादसे में पायलटों समेत 15 यात्रियों की मौत हो गई थी। 

विमान हादसे के एक दिन बाद मिला ब्लैक बॉक्स
यति एयरलाइंस के विमान का ब्लैक बॉक्स सोमवार को दुर्घटनास्थल से बरामद कर लिया गया है। हादसे के बाद से लापता चार लोगों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि 68 शवों में से 35 शवों की अब तक पहचान की जा चुकी है। नेपाल में सोमवार से राष्ट्रीय शोक शुरू हो गया है।  

कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर दोनों को बरामद कर लिया गया है। कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) कॉकपिट में रेडियो प्रसारण और अन्य ध्वनियां रिकॉर्ड करता है, जैसे पायलटों के बीच बातचीत, और इंजन शोर। फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर (एफडीआर) 80 से अधिक विभिन्न प्रकार की जानकारी जैसे गति, ऊंचाई और दिशा, साथ ही पायलट क्रियाओं और महत्वपूर्ण प्रणालियों के प्रदर्शन को रिकॉर्ड करता है।

कल फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू करेगी सेना
नेपाली सेना ने कहा है कि कास्की जिले के पोखरा में विमान हादसे में लापता तीन लोगों के लिए सेना कल फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू करेगी। 

दोस्तों की मौत से केरल के परिवार में मातम
इस विमान हादसे में केरल के पठानमथिट्टा के एक परिवार के तीन करीबी दोस्तों की भी मौत हो गई। परिवार में पहले एक बुजुर्ग ईसाई मिशनरी की मौत हो चुकी थी। ये तीनों दोस्त नेपाल से उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तीर्थ शहर पठानमथिट्टा आए थे। दुर्भाग्य से वह उसी उड़ान से पोखरा लौट रहे थे। 

मृतक राजू, रॉबिन और अनिल इंजील ईसाई मिशनरी मैथ्यू फिलिप के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए शुक्रवार सुबह नेपाल से पठानमथिट्टा के एनिकाडु पहुंचे थे। मैथ्यू फिलिप अपने नेपाल के दिनों में इन तीनों से मिले थे।

फिलिप के भाई थॉमस ने बताया कि दो साल तक कैंसर से जूझने के बाद मैथ्यू फिलिप का 11 जनवरी को निधन हो गया था। अंतिम संस्कार 13 जनवरी को था। उनकी वापसी की उड़ान कोच्चि से मुंबई और वहां से काठमांडू के लिए थी। दीपक और सरन उड़ान में सवार नहीं हो सके। लेकिन अन्य तीन ने उड़ान में चढ़ गए थे। यह खबर हमारे लिए एक बड़ा झटका है। 

फिलिप की बेटी ने एक समाचार चैनल को बताया कि उनके पिता दो साल पहले नेपाल से लौटे थे और यहां कैंसर का इलाज करा रहे थे। उन्होंने बताया, हम उनसे बहुत करीब थे। मेरे पिता उनको बहुत प्यार करते थे। उन्होंने याद करते हुए बताया कि पीड़ितों में से दो पहले एक बार पठानमथिट्टा के अनिक्कड़ स्थित घर पर आए थे। 


वहीं, फिलिप के भतीजे ने बताया कि विमान ने जब वहां से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी तो अनिल ने काठमांडू से एक संदेश भेजा था कि वह सुरक्षित पहुंच गए हैं। यह उनका काठमांडू से आखिरी संदेश था। 

अब तक 70 लोगों के शव बरामद 
नेपाल पुलिस ने कहा है कि विमान हादसे में चार लापता यात्रियों में से सोमवार शाम को दो के शव बरामद कर लिए गए हैं।घटनास्थल से अब तक कुल 70 शव बरामद किए गए हैं । लापता यात्रियों की संख्या अब 2 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed