फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   nepal people call on amend constitution to root out corruption new pm sushila karki

Nepal: नेपाल में संविधान में बदलाव की उठी मांग, लोग बोले- भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए संशोधन करें प्रधानमंत्री

Sat, 13 Sep 2025 10:36 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 13 Sep 2025 10:36 AM IST
सार

काठमांडू निवासी लीला लुइटेल ने कहा कि पूर्व मुख्य न्यायाधीश से संविधान में बदलाव होना चाहिए ताकि भ्रष्टाचार को समाप्त किया जा सके। ऐसे ही कई अन्य लोगों ने भी सुशासन के लिए संविधान संशोधन की मांग उठाई। 
 

विज्ञापन
nepal people call on amend constitution to root out corruption new pm sushila karki
पीएम पद की शपथ लेतीं सुशीला कार्की - फोटो : पीटीआई

विस्तार

शुक्रवार रात में सुशीला कार्की ने नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही बीते कई दिनों से जारी नेपाल में हंगामे और हिंसा का दौर थम गया। नेपाल में हिंसा के दौरान 51 लोगों की जान चली गई और सैंकड़ों घायल हो गए। इस पूरे हंगामे और बवाल के बाद अब नेपाल के लोग चाहते हैं कि संविधान में संशोधन किया जाए ताकि भ्रष्टाचार का खात्मा किया जा सके। शुक्रवार को नेपाल संसद को औपचारिक रूप से भंग कर दिया गया और 5 मार्च 2026 तक आम चुनाव कराना तय किया गया है। 
विज्ञापन


लोगों की उम्मीद- सुशीला कार्की के नेतृत्व में नए युग की हो शुरुआत
काठमांडू के निवासी सुमन सिवाकोटी ने बताया कि 'मैं उम्मीद कर रहा हूं कि वे (सुशीला कार्की) नेपाल में नए युग की शुरुआत करेंगी। देश को बचाने की जरूरत है और साथ ही उनके नेतृत्व में विकास को गति देने की भी जरूरत है।' एक अन्य व्यक्ति राम कुमार सिमखड़ा ने कहा कि अंतरिम सरकार को सुशासन पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नई सरकार को देश में हर गलत चीज को खत्म करने, देश को भ्रष्टाचार मुक्त करने की जरूरत है। कैबिनेट मंत्रियों को, जो वकील, जज, शिक्षक, डॉक्टर आदि हों, जो अपने-अपने क्षेत्र के विशेषज्ञ हों, वे प्रशासन में बेहतरी लाएं। एक अन्य काठमांडू निवासी लीला लुइटेल ने कहा कि पूर्व मुख्य न्यायाधीश से संविधान में बदलाव होना चाहिए ताकि भ्रष्टाचार को समाप्त किया जा सके। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Sushila Karki: तेजतर्रार न्यायाधीश रही हैं कार्की, ताकतवर लोगों को भी जेल भेजने से कभी नहीं डरीं
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने सुशीला कार्की को दिलाई पीएम पद की शपथ
शुक्रवार को शपथ लेते ही सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री बन गईं। उन्हें राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में शपथ दिलाई। सुशीला कार्की के शपथ ग्रहण समारोह में उपराष्ट्रपति रामसहाय यादव, काठमांडू के मेयर बालेन शाह, मुख्य न्यायाधीश प्रकाश सिंह रावत उपस्थित रहे। राष्ट्रपति ने यह नियुक्ति संविधान की धारा 61 का हवाला देते हुए की। धारा 61 (4) के अनुसार राष्ट्रपति का मुख्य कर्तव्य संविधान का पालन और संरक्षण करना तथा राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करना है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed