फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal not to allow third country nationals to travel to India via Kurtha-Jayanagar railroad

बड़ा फैसला: कुरथा-जयनगर रेल मार्ग से तीसरे देश के लोग नहीं आ सकेंगे भारत, नेपाल ने लिया निर्णय

Sat, 20 Nov 2021 06:00 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, काठमांडु
पीटीआई, काठमांडु Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 20 Nov 2021 06:00 PM IST
सार

भारतीय अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से नेपाल के समक्ष यह भारत की सुरक्षा को खतरा बताते हुए यह मुद्दा उठाया था। इसके बाद नेपाल ने यह निर्णय किया। शनिवार को आई मीडिया रिपोर्ट में यह बात कही गई है। 
 

विज्ञापन
Nepal not to allow third country nationals to travel to India via Kurtha-Jayanagar railroad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

सुरक्षा कारणों से नेपाल ने शनिवार को बड़ा एलान किया कि वह हाल ही में शुरू किए गए कुरथा-जयनगर रेल मार्ग से किसी तीसरे देश के नागरिक को भारत यात्रा नहीं करने देगा। 

विज्ञापन


भारतीय अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से नेपाल के समक्ष यह भारत की सुरक्षा को खतरा बताते हुए यह मुद्दा उठाया था। इसके बाद नेपाल ने यह निर्णय किया। शनिवार को आई मीडिया रिपोर्ट में यह बात कही गई है। 'काठमांडु पोस्ट' के अनुसार यह सहमति भारत नेपाल के बीच रेल संचालन के स्टैंडर्ड आपरेटिंग प्रोसिजर (SPA) को अंतिम रूप देने के दौरान बनी। अखबार ने नेपाल के रेलवे महानिदेशक दीपक कुमार भट्टाराई के हवाले से यह बात कही है। 
विज्ञापन


भारत व नेपाल के बीच सुरक्षा की दृष्टि से छिद्रयुक्त् सीमा है। इसलिए अपराधियों व आतंकवादियों के लिए यह भारत में घुसने या भारत से भागने का आसान रास्ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


22 अक्तूबर को भारत ने 34.9 किलोमीटर लंबी रेल लाइन, जो कि बिहार के जयनगर को नेपाल के कुरथा से जोड़ती है, नेपाल सरकार को सौंप दी है। इस रेल लाइन पर ट्रेनों के संचालन की एक मानक प्रक्रिया तय की गई है। इसके जरिए ही दोनों देशों के बीच ट्रेनों का संचालन होगा। 


भारत को दी जाएगी यात्रियों की जानकारी
भट्टाराई ने कहा कि भारत की सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए एसपीए को अंतिम रूप देने में इतना समय लगा। रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल सीमा पर  सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत को ट्रेन में सवार यात्रियों के बारे में सूचित किया जाएगा। जारी किए गए टिकटों के आधार पर, हमें उन यात्रियों का विवरण भारत को देना होगा, जो भारत की यात्रा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed