फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal National Service Training bill New Law Preparations Underway know where Deployed Trained Volunteers

Nepal: नेपाल में राष्ट्र सेवा प्रशिक्षण के लिए नए कानून की तैयारी, प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की कहां होगी तैनाती?

Sat, 04 Jul 2026 06:00 AM IST
Devesh Tripathi अतुल मिश्र, काठमांडो।
अतुल मिश्र, काठमांडो। Published by: Devesh Tripathi Updated Sat, 04 Jul 2026 06:00 AM IST
सार

नेपाल सरकार राष्ट्रीय सेवा से जुड़ा नया कानून लाने की तैयारी कर रही है, जिसके तहत विद्यार्थियों और अन्य नागरिकों को विशेष प्रशिक्षण देकर आवश्यकता पड़ने पर राष्ट्र सेवा में स्वयंसेवक के रूप में तैनात किया जा सकेगा। प्रस्तावित व्यवस्था का उद्देश्य देशभक्ति, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन
Nepal National Service Training bill New Law Preparations Underway know where Deployed Trained Volunteers
नेपाल में राष्ट्र सेवा प्रशिक्षण के लिए नए कानून की तैयारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

विस्तार

नेपाल सरकार राष्ट्रीय सेवा दल से जुड़ा नया कानून लाने की तैयारी में है। इसके तहत किसी भी नेपाली नागरिक को प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। जरूरत पड़ने पर प्रशिक्षित लोगों को राष्ट्र सेवा के लिए स्वयंसेवक के रूप में तैनात किया जा सकेगा। रक्षा मंत्री का कार्यभार भी संभाल रहे प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन) ने यह विधेयक संघीय संसद सचिवालय में पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन


इस विधेयक के उद्देश्य स्पष्ट करते हुए कहा गया है कि विद्यार्थियों में देशभक्ति, जनसेवा और राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित की जाएगी। उन्हें नैतिक, अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनाने पर भी जोर दिया जाएगा। विधेयक में कहा गया है कि राष्ट्रीय आवश्यकता के अनुसार किसी भी नेपाली नागरिक को प्रशिक्षण देकर राष्ट्र सेवा के लिए तैयार किया जा सकेगा। इसमें नेतृत्व क्षमता बढ़ाने और विकास व निर्माण कार्यों के लिए स्वयंसेवकों का समूह तैयार करने का भी प्रावधान है।
विज्ञापन


सेवा दल के प्रमुख संरक्षक होंगे प्रधानमंत्री
प्रस्ताव के अनुसार प्रधानमंत्री सेवा दल के प्रमुख संरक्षक और रक्षा मंत्री संरक्षक होंगे। नेपाल सरकार, प्रधान सेनापति की सिफारिश पर अवकाश प्राप्त उपरथियों में से एक को दो वर्ष के लिए कार्यकारी महानिदेशक नियुक्त करेगी। विधेयक में कहा गया है कि विशेष परिस्थितियों, युद्ध या आंतरिक संघर्ष के समय किसी भी नेपाली नागरिक को प्रशिक्षण दिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण पूरा करने वाले विद्यार्थियों और अन्य नागरिकों को मंत्रिपरिषद के तय नियमों के अनुसार राष्ट्र सेवा में लगाया जा सकेगा। कक्षा 8 से 10 तक के विद्यार्थियों को जूनियर और कक्षा 11-12 के विद्यार्थियों को सीनियर डिवीजन में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए आवश्यक प्रशिक्षक नेपाली सेना उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed