{"_id":"6a014acf5e57b6c40b0f6fe8","slug":"nepal-major-aviation-disaster-averted-aircraft-tire-catches-fire-during-landing-passengers-narrowly-escape-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal: बड़ा विमान हादसा टला, लैंडिंग के वक्त फ्लाइट के टायर में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal: बड़ा विमान हादसा टला, लैंडिंग के वक्त फ्लाइट के टायर में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री
Mon, 11 May 2026 08:49 AM IST
अमन तिवारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: अमन तिवारी
Updated Mon, 11 May 2026 08:49 AM IST
सार
काठमांडू हवाई अड्डे पर इस्तांबुल से आए टर्किश एयरलाइंस के विमान के टायर में लैंडिंग के समय आग लग गई। विमान में 278 यात्री और 11 क्रू सदस्य सवार थे। दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाई और संयुक्त राष्ट्र अधिकारियों सहित सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विमान (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक बड़ा विमान हादसा होते-होते बचा। मामले में त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय एक अंतरराष्ट्रीय विमान बड़े खतरे की चपेट में आ गया था। हवाई अड्डा प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों की सूझबूझ से एक बड़े हादसे को समय रहते रोक लिया गया।
यह घटना टर्किश एयरलाइंस के विमान TK 726 के साथ हुई। यह विमान तुर्की के इस्तांबुल शहर से उड़ान भरकर काठमांडू पहुंचा था। जैसे ही विमान ने रनवे पर लैंडिंग की, उसके टायर से आग की लपटें निकलने लगीं। टायर में आग लगने की खबर मिलते ही हवाई अड्डे पर आपातकालीन सेवाएं तुरंत सक्रिय हो गईं।
ये भी पढ़ें: Politics: 'SIR से बंगाल में भाजपा की जीती और केरल में कांग्रेस को हुआ फायदा', शशि थरूर का चौंकाने वाला दावा
विज्ञापन
हवाई अड्डा सुरक्षा के एसपी राजकुमार सिलावाल ने जानकारी दी कि दमकल की गाड़ियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। विमान में कुल 278 यात्री और चालक दल के 11 सदस्य सवार थे। सुरक्षा कर्मियों ने बिना देरी किए सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाला।
खास बात यह है कि इस विमान में संयुक्त राष्ट्र के कुछ वरिष्ठ अधिकारी भी यात्रा कर रहे थे। पुलिस और हवाई अड्डा अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सभी यात्री और कर्मचारी पूरी तरह सुरक्षित हैं। समय पर की गई कार्रवाई ने सैकड़ों लोगों की जान बचा ली और स्थिति को संभाल लिया।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन