फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal: KP Sharma Oli met Foreign Secretary Vinay Kwatra, said- differences can be resolved through dialogue

Nepal: ओली ने विदेश सचिव क्वात्रा से की मुलाकात, कहा- मतभेदों को बातचीत से सुलझाया जा सकता है

Tue, 14 Feb 2023 09:27 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 14 Feb 2023 09:27 PM IST
सार

बैठक के दौरान ओली ने भारत-नेपाल के संबंधों के बारे में कहा, करीबी दोस्तों के साथ कुछ मतभेद होना स्वाभाविक है और मेरा मानना है कि किसी भी तरह के मतभेदों को बातचीत के शांतिपूर्ण माध्यम से सुलझाया जा सकता है।

विज्ञापन
Nepal: KP Sharma Oli met Foreign Secretary Vinay Kwatra, said- differences can be resolved through dialogue
केपी शर्मा ओली - फोटो : नेपाल प्रधानमंत्री सचिवालय

विस्तार

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मंगलवार को नेपाल यात्रा पर पहुंचे विदेश सचिव विनय क्वात्रा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा, दोनों देशों के बीच किसी भी तरह के मतभेद को बातचीत के माध्यम से सुलझाया जा सकता है। ओली के विदेश मामलों के सलाहकार राजन भट्टाराई ने बताया, दोनों नेताओं के बीच भारत-नेपाल के द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर व्यापक चर्चा हुई। इस दौरान ओली ने कहा, नेपाल और भारत के बीच संबंध बहुत पुराने हैं। इन संबंधों को कूटनीति की आधुनिक शर्तों से परिभाषित नहीं किया जा सकता है। 

विज्ञापन


करीबी दोस्तों के बीच मतभेद स्वाभाविक
बैठक के दौरान ओली ने भारत-नेपाल के संबंधों के बारे में कहा, करीबी दोस्तों के साथ कुछ मतभेद होना स्वाभाविक है और मेरा मानना है कि किसी भी तरह के मतभेदों को बातचीत के शांतिपूर्ण माध्यम से सुलझाया जा सकता है। उन्होंने कहा, नेपाल और भारत के बीच हुए कई समझौते लागू किए जा चुके हैं और जो पूरे होने बाकी हैं उन्हें समय पर लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


नेपाल के उप प्रधानमंत्री से मिले विदेश सचिव क्वात्रा
विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने नेपाल के उप प्रधानमंत्री नारायणकाजी श्रेष्ठ से भी मुलाकात की। दोनों देशों के बीच रेलवे, संधियों और नेपाल में भारतीय कंपनियों द्वारा बिजली और ऊर्जा क्षेत्र सहित परियोजनाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वात्रा ने काठमांडू में सिंह दरबार स्थित कार्यालय में मुलाकात की।  वहीं, इस दौरान बताया गया कि दोनों पक्षों की ओर से पिछले साल ऊर्जा क्षेत्र में हुई प्रगति की सराहना की गई है। नेपाल अब 452.6 मेगावाट बिजली भारत को निर्यात कर सकेगा। क्वात्रा व्यापार, बिजली क्षेत्र में सहयोग, कृषि और शिक्षा के साथ बातचीत के लिए नेपाल के दौरे पर हैं। एजेंसी

जयनगर-कुर्था रेलवे का मुद्दा उठाया
मंत्रालय सूत्रों ने बताया,  क्वात्रा ने जयनगर-कुर्था रेलवे के नवीनीकरण का मुद्दा उठाया, जिसे भारतीय कंपनी संचालित कर रही है। इसकी समय सीमा खत्म होने वाली है। प्रस्तावित रक्सौल-काठमांडू रेल लिंक पर आगे के कदम उठाने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed