{"_id":"652f18f000d682014f072a39","slug":"nepal-indian-citizen-of-chinese-origin-arrested-with-3-15-million-foreign-currencies-world-news-hindi-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal: 3.15 मिलियन विदेशी मुद्राओं के साथ चीनी मूल का भारतीय नागरिक गिरफ्तार, जांच के दौरान मिली कई देशों की","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal: 3.15 मिलियन विदेशी मुद्राओं के साथ चीनी मूल का भारतीय नागरिक गिरफ्तार, जांच के दौरान मिली कई देशों की
Wed, 18 Oct 2023 04:59 AM IST
यशोधन शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Wed, 18 Oct 2023 04:59 AM IST
सार
उन्होंने कहा कि वह व्यक्ति टीआईए से दिल्ली के लिए निकलने ही वाला था कि पुलिस ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल, आगे की जांच के लिए उसे पुलिस सर्कल गौशाला में हिरासत में रखा गया है।
विज्ञापन
विदेशी करेंसी (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चीनी मूल के एक भारतीय नागरिक को नेपाल में गिरफ्तार किया गया है। युवक पर उचित दस्तावेज के बिना विभिन्न विदेशी मुद्राओं में 3.15 मिलियन नेपाली रुपये ले जाने का आरोप है, जिसके बाद नेपाली अधिकारियों ने उसे मंगलवार को पकड़ लिया।
विज्ञापन
इन देशों की करेंसी बरामद
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार थिनले छोडेन को काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया, जहां वह चीन के सिचुआन प्रांत से पहुंचा था और उसके पास कुल 16,420 अमेरिकी डॉलर, 54,451 चीनी युआन और 5 हजार भारतीय रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि चीन के सिचुआन प्रांत से बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा के साथ वहां पहुंचने के बाद पुलिस ने थिनले छोडेन को त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया।' उन्होंने कहा कि वह व्यक्ति टीआईए से दिल्ली के लिए निकलने ही वाला था कि पुलिस ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल, आगे की जांच के लिए उसे पुलिस सर्कल गौशाला में हिरासत में रखा गया है। पुलिस के अनुसार, यात्री से जब्त की गई राशि कुल 3.15 मिलियन रुपये है।
विज्ञापन