{"_id":"6560790f45bc4c7cde01eeda","slug":"nepal-increases-security-after-pro-monarchy-supporters-clash-with-police-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal: राजशाही समर्थकों-पुलिस के बीच झड़प के बीच बढ़ाई सुरक्षा, काठमांडू में भारी पुलिस बल तैनात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal: राजशाही समर्थकों-पुलिस के बीच झड़प के बीच बढ़ाई सुरक्षा, काठमांडू में भारी पुलिस बल तैनात
Fri, 24 Nov 2023 03:58 PM IST
आदर्श शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Fri, 24 Nov 2023 03:58 PM IST
सार
राजशाही समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हुई। जिसके बाद से ही पुलिस ने नेपाल की राजधानी काठमांडू समेत आसपास के इलाकों में कड़ी सुरक्षा बढ़ा दी है। यहां पढ़ें...
विज्ञापन
नेपाल में राजशाही समर्थकों का प्रदर्शन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल पुलिस और राजशाही समर्थक आमने-सामने हैं। गुरुवार को प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हुई। जिसके बाद से नेपाल की पुलिस ने राजधानी काठमांडू समेत आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन ने कई इलाकों में कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। पुलिस के मुताबिक, राजशाही समर्थक बड़े पैमाने पर देशभर में विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले प्रदर्शनकारी दुर्गा प्रसाई के आवास पर भी पुलिस बलों को तैनात किया गया है, कई स्थानों से उनके समर्थकों को भी गिरफ्तार किया गया है।
काठमांडू के मुख्य जिला अधिकारी जितेंद्र ने कहा, गुरुवार को राजशाही समर्थकों ने अपने कार्यक्रम में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की सभी सीमाओं को पार कर दिया है। यहां तक कि प्रेस वार्ता में हिंसा, तोड़फोड़ से संबंधित उत्तेजित बयान दिए गए। अधिकारी के मुताबिक, एक इलाके में प्रदर्शनकारियों को सामूहिक बैठक आयोजित करने की अनुमति दी गई थी। जिसके बाद से तनाव बढ़ गया, जिसका असर नजदीकी एयरपोर्ट में देखने को मिल सकता है।
गुरुवार को झड़प के बाद से ही पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास के इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया। साथ ही, संदिग्ध राहगीरों के सामानों की तलाशी ली जा रही है। बता दें प्रदर्शनकारी दुर्गा प्रसाई ने गुरुवार को कहा था कि नेपालमें लोकतांत्रिक व्यवस्था को हटाना होगा और फिर से राजशाही तंत्र को स्थापित करना होगा। काठमांडू जिला प्रशासन ने सिंघा दरबार, प्रशासनिक राजधानी और संघीय संसद के आसपास के इलाकों को प्रतिबंधित कर दिया है। साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रपति आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।