फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal: Hearing in Supreme Court to dissolve Parliament, verdict next week

नेपाल: सुप्रीम कोर्ट में संसद भंग करने के मामले में सुनवाई पूरी, अगले हफ्ते आ सकता है फैसला

Mon, 05 Jul 2021 09:41 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, काठमांडो।
पीटीआई, काठमांडो। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 05 Jul 2021 09:41 PM IST
सार

नेपाल में सुप्रीम कोर्ट ने संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा को भंग करने के राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी के फैसले को चुनौती देने वाली रिट याचिकाओं पर सुनवाई पूरी कर ली है। न्यायालय द्वारा मामले में अगले हफ्ते फैसला सुनाए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
Nepal: Hearing in Supreme Court to dissolve Parliament, verdict next week
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेपाल में सुप्रीम कोर्ट ने संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा को भंग करने के राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी के फैसले को चुनौती देने वाली रिट याचिकाओं पर सुनवाई पूरी कर ली है। न्यायालय द्वारा मामले में अगले हफ्ते फैसला सुनाए जाने की संभावना है।

विज्ञापन


याचिकाकर्ताओं और प्रतिवादियों, दोनों ने ही सदन को भंग किए जाने के मामले में शीर्ष न्यायालय की संविधान पीठ के समक्ष अपनी-अपनी दलीलें पूरी कर लीं। चार न्याय मित्रों ने भी सोमवार को मामले पर अपने विचार प्रस्तुत किए। न्यायालय सूत्रों के मुताबिक शीर्ष न्यायालय द्वारा 12 जुलाई को फैसला सुनाए जाने की संभावना है।
विज्ञापन


प्रधान न्यायाधीश शमशेर राणा की अध्यक्षता वाली एक संविधान पीठ एक महीने से अधिक समय से मामले की सुनवाई कर रही है। पीठ में चार अन्य न्यायाधीश भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने पांच महीने में दूसरी बार संसद के निचले सदन को 22 मई को भंग कर दिया था और 12 नवंबर तक 19 नवंबर को मध्यावधि चुनाव कराने की घोषणा की थी।


इस कदम के खिलाफ करीब 30 याचिकाएं न्यायालय में दायर की गई थी। इस बीच, चुनाव आयोग ने मध्यावधि चुनावों के कार्यक्रम की सोमवार को घोषणा कर दी। चुनाव प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed