फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal govt forms task force to find out missing buses in Trishuli as 13 bodies recovered so far

Nepal: सरकार ने त्रिशूली नदी में लापता बसों का पता लगाने के लिए किया टास्क फोर्स का गठन, अब तक 13 शव बरामद

Mon, 15 Jul 2024 11:47 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 15 Jul 2024 11:47 PM IST
सार

Nepal: बीरगंज से काठमांड जा रही एक बस और काठमांडू से गौर जा रही एक अन्य बस क्षेत्र में भारी भूस्खलन के बाद सिमलताल इलाके में त्रिशूली नदी में गिर गई। बसों में सात भारतीय नागरिकों सहित कुल 54 यात्री सवार थे।

विज्ञापन
Nepal govt forms task force to find out missing buses in Trishuli as 13 bodies recovered so far
दुर्घटनाग्रस्त लापता बसों की तलाश करते बचावकर्मी - फोटो : एएनआई

विस्तार

नेपाल के चितवन जिले में पिछले हफ्ते भूस्खलन के बाद उफनती नदी में दो बसें बह जाने के बाद बचावकर्मियों ने 13 शव बरामद किए हैं। इनमें तीन भारतीयों के शव शामिल हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

तेरह में से तीन शव भारतीय नागरिकों के हैं और पांच की पहचान की जानी बाकी है। चितवन जिले के नारायण-मुगलिंग-मार्ग के साथ सिमलताल इलाके में शुक्रवार को भूस्खलन हुआ। घटना के तुरंत बाद तीन लोग तैरकर सुरक्षित स्थान पर बाहर निकल आए। नेपाल के नए गृहमंत्री रमेश लेखक ने सोमवार को इस हादसे पर एक रिपोर्ट तैयार करने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया। 
विज्ञापन

 
अधिकारियों के मुताबिक, संयुक्त सचिव छबि रिजाल के नेतृत्व में पांच सदस्यीय कार्यबल को दस दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। 

बीरगंज से काठमांड जा रही एक बस और काठमांडू से गौर जा रही एक अन्य बस क्षेत्र में भारी भूस्खलन के बाद सिमलताल इलाके में त्रिशूली नदी में गिर गई। बसों में सात भारतीय नागरिकों सहित कुल 54 यात्री सवार थे। 51 लोग लापता थे।  अब तक 13 शव बरामद किए जा चुके हैं। सरकार ने बसों और लापता यात्रियों का पता लगाने के लिए करीब 500 सुरक्षाकर्मियों और पानी के ड्रोन, शक्तिशाली मैग्नेट और राफ्टिंग नौकाओं जैसे आधुनिक उपकरणों से लैस दर्जनों गोताखोरों को तैनात किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed