फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal FM Saud home back youths recruited Russian Army

Nepal: रूसी सेना में भर्ती नेपाली युवाओं की होगी स्वदेश वापसी, विदेश मंत्री बोले- हर संभव प्रयास करेगी सरकार

Tue, 27 Feb 2024 11:58 PM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 27 Feb 2024 11:58 PM IST
सार

रूसी सेना में शामिल हुए नेपाली नागरिकों के परिवारों से बातचीत करते हुए सऊद ने कहा कि नेपाली युवाओं को अवैध माध्यमों से रूस नहीं जाना चाहिए था, लेकिन फिर भी सरकार अपनी जिम्मेदारी से नहीं भागेगी और उन्हें अपने वतन वापस लाएगी।

विज्ञापन
Nepal FM Saud home back youths recruited Russian Army
नारायण प्रकाश सऊद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस में अवैध तरीके से भर्ती किए गए नेपाली युवाओं को लेकर नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रकाश सऊद का बयान सामने आया है। उन्होंने मंगलवार को कहा है कि वह सभी को वापस लाने का हर संभव प्रयास करेंगे। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 24 फरवरी 2022 को रूस और यूक्रेन के बीच शुरू होने के बाद से ही सैकड़ों नेपाली नागरिक रूसी सेना में शामिल हो गए हैं। इस युद्ध में मॉस्को की ओर से लड़ते हुए अब तक 12 नेपाली नागरिकों की जान जा चुकी है। 
विज्ञापन


नागरिकों की वापसी में कोई कसर नहीं छोड़ेगी सरकार
रूसी सेना में शामिल हुए नेपाली नागरिकों के परिवारों से बातचीत करते हुए सऊद ने कहा कि नेपाली युवाओं को अवैध माध्यमों से रूस नहीं जाना चाहिए था, लेकिन फिर भी सरकार अपनी जिम्मेदारी से नहीं भागेगी और उन्हें अपने वतन वापस लाएगी। उन्होंने कहा, 'सरकार रूस से अपने नागरिकों को वापस लाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाली सरकार उपचार और बचाव का लाभ उठाने के लिए रूस में अपने दूतावास के माध्यम से अपनी क्षमता के अनुसार सभी प्रयास कर रही है। विदेश मंत्री के सचिवालय ने उनके हवाले से कहा कि युद्ध में घायल हुए लोगों और मृतकों के शवों को वापस लाया जाए। 


संख्या को बढ़ा-चढ़ाकर न बताएं...
सऊद ने कहा, अब तक सरकार को 244 नेपाली नागरिकों के परिवारों से आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो रूसी सेना में शामिल हुए हैं, जिनमें लापता लोग भी शामिल हैं। विदेश मंत्री ने लोगों से भ्रम से बचने के लिए रूसी सेना में भर्ती होने वाले नेपाली नागरिकों की संख्या को बढ़ा-चढ़ाकर न बताने का भी अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सरकार रूसी पक्ष के संपर्क में है और रूस से नेपाली नागरिकों की वापसी पर चर्चा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed